कियारा आडवाणी

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने दी गुड न्यूज, जल्द घर में बजेगी शहनाई

1397 0

मुंबई। साल 2019 बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। पहले शाहिद कपूर के साथ उनकी फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। इसके साथ ही जल्दी ही कियारा अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाली हैं। ऐसे में कियारा ने अपने फैंस को एक दूसरी गुड न्यूज भी दी है।

https://www.instagram.com/p/B6YKsaEHAts/?utm_source=ig_web_copy_link

कियारा की बहन इशिता आडवाणी ने सगाई कर ली

कियारा की बहन इशिता आडवाणी ने सगाई कर ली है। उनके लिए सभी बेहद खुश हैं। कियारा ने इंस्टाग्राम पर बहन को बधाईयां देते हुए फोटो पोस्ट की। कियारा ने लिखा, ‘अपनी बहन को खुश देखने से बेहतर कुछ भी नहीं है। यही तुम हमारी जिंदगी में लेकर आए हो कर्मा विवान। मैंने मेरे भाई का अपने परिवार में स्वागत करती हूं। तुम अच्छे नम्बरों से पास हुए हो। हमारे परिवार का पहला नया सदस्य है। हम सभी तुमसे प्यार करते हैं और तुम्हारे साथ समय बिताते और तुम्हारे साथ आने वाले सफर को तय करने का इंतजार नहीं कर सकते। मेरी तरफ से तुम दोनों को जिंदगीभर प्यार और खुशियों की शुभकामनाएं।

फिल्म गुड न्यूज में मैं पहली बार एक चुलबुली और रंगीन लड़की का निभा रही हूं किरदार 

कुछ समय पहले इंडिया वेस्ट के साथ इंटरव्यू में कियारा ने फिल्म गुड न्यूज में आने रोल के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि ये एक बढ़िया कॉमेडी फिल्म है, मैं पहली बार एक चुलबुली और रंगीन लड़की का किरदार निभा रही हूं। इस पंजाबी लड़की का नाम मोनिका जो बोहत मस्तमौला और पागल है। उसके आसपास जो भी हो रहा है वो उसे अपना लेती है, आप कभी उसे परेशान नहीं देखेंगे। वो एक बच्चे की तरह है, हमेशा खुश रहती हैं।

बता दें कि फिल्म गुड न्यूज को डायरेक्टर राज मेहरा ने बनाया है और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ हैं। गुड न्यूज 27 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है।

Related Post

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वायरल हुई फोटो, मिस्ट्री गर्ल साथ आ रहे नजर

Posted by - July 25, 2019 0
 इंटरटेनमेंट डेस्क। आर्यन खान के बॉलीवुड में कदम रखने का सभी को इंतजार है। इसी बीच शाहरुख खान के बेटे…
Akshay Kumar

राम मंदिर निर्माण में अक्षय कुमार ने दिया चंदा, कहा- उम्मीद है आप भी जुड़ेंगे

Posted by - January 17, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में लोगों से बढ़चढ़ कर योगदान…

इस अंदाज में स्वर्ण मंदिर पहुंचीं जाह्नवी, बोलीं- ‘भारत जैसी कोई जगह नहीं’

Posted by - November 8, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग की शुरुवात से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अमृतसर पहुंचीं जहां उन्होंने सबसे…
फैक्ट्री में लगी आग

बिजली के तार से निकली चिंगारी से पटाखा फैक्टरी में लगी आग, झुलसे मजदूर

Posted by - December 1, 2019 0
उत्तरप्रदेश। आज रविवार को सहारनपुर देहात कोतवाली के ग्राम पुंवारका स्थित पटाखे की एक फैक्टरी में बिजली के तार से…