cm dhami

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सीएम धामी से की भेंट

1335 0

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म अभिनेता  नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी (Nawazuddin Siddiqui) ने भेंट की। नवाजुद्दीन सिद्दिकी उत्तराखण्ड में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

रोतु की बेली, चंबा, मसूरी एवं देहरादून में उनके द्वारा फिल्मांकन किया गया। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखण्ड में बहुत अच्छा वातावरण है। उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड में हवाई, रेल एवं सड़क कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में फिल्मांकन की दृष्टि से अनेक रमणीक स्थल हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों में अच्छे होटल खुलें, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग के लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है।

इस अवसर पर फिल्म अभिनेता हेमन्त पांडे एवं फिल्म जगत के अन्य कलाकार मौजूद थे।

Related Post

इग्नू में बीबीए कोर्स

IGNOU : पीएचडी 2020 के लिये रजिस्ट्रेशन शुरू, 23 मार्च के पहले करें आवेदन

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2020 सत्र के पीएचडी प्रोग्राम के लिये ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया…
Atal Residential Schools

श्रमिक-निराश्रित बच्चों का भविष्य संवारने को योगी सरकार की ‘अटल’ पहल

Posted by - May 11, 2023 0
गोरखपुर। श्रमिक पाल्यों और कोरोना से निराश्रित बच्चों का भविष्य संवारने के लिए योगी सरकार की खास पहल अटल आवासीय…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारम्भ

Posted by - February 18, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से वर्चुअल माध्यम से ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का…