Arun Govil

BJP में शामिल हुए अभिनेता अरुण गोविल, रामायण में ‘भगवान राम़’ का निभाया था किरदार

1384 0

नई दिल्ली। रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाकर देश के घर-घर में प्रख्यात हुए अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) आज बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए हैं।

5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों (5 State Assembly Elections) से पहले अरुण गोविल का बीजेपी में शामिल होना बड़ा अहम माना जा रहा है।

बीजेपी में शामिल होने के बाद गोविल पश्चिम बंगाल में पार्टी के लिए प्रचार भी करेंगे। बीजेपी जहां बंगाल में जय श्रीराम का नारा जोर-शोर से लगा रही है तो वहीं सीएम ममता बनर्जी चंडी पाठ कर रही हैं। बंगाल चुनाव में रामायण के राम के प्रचार से बीजेपी को बड़े लाभ की उम्मीद है।

PM मोदी पर ममता का पलटवार : शेरनी हूं, सिर्फ जनता के सामने झुका सकती हूं सिर

बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने दूरदर्शन पर रामायण सीरियल का फिर से प्रसारण शुरू किया था। लॉकडाउन में लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया था। गोविल ने अभी तक किसी राजनीतिक दल से जुड़ने से बचते रहे थे।

Related Post

Immense energy will be produced from four types of power plants

छत्तीसगढ़ में तीन लाख करोड़ के निवेश से चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

Posted by - March 10, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ अब ऊर्जा क्रांति (Energy Revolution) की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज साेमवार काे रायपुर में हुए…
S Jayshankar on Chabahar Day

इंटरनेशनल मीडिया में कोरोना के हालात पर भारत के खिलाफ हो रही एकतरफा रिपोर्टिंग : एस जयशंकर

Posted by - April 30, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना (Corona Virus) का कहर जारी है। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर (S  Jaishankar) ने…