एक्टिविस्ट फादर स्टेन स्वामी का निधन, भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में हुए थे गिरफ्तार

740 0

आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता 84 साल के स्टेन स्वामी का निधन हो गया है। स्वामी होली फैमिली अस्पताल में भर्ती थे। स्टेन स्वामी को 30 मई को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर ही मुंबई के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था

लंबे इलाज के बाद उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आया था, जिसके बाद सोमवार को उनका निधन हो गया है। NIA ने फादर स्टेन स्वामी को अक्टूबर 2020 में गिरफ्तार किया था, तब से उन्हें तालोजा जेल हॉस्पिटल में रखा गया था। बता दें कि स्वामी भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार हुए थे।

स्वामी स्टेन ने हाल ही में कोविड—19 को मात दी थी। लेकिन इसके बाद उनकी हालत लगातार खराब ही रही। होली फैमिली हॉस्पिटल में भी उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। पिछले हफ्ते ही स्वामी ने हाई कोर्ट में एक अपील दाखिल की थी। इसमें उन्होंने यूएपीए के सेक्शन 43डी—5 को चैलेंज किया था। वहीं राष्ट्रीय मानवाधिका आयोग ने रविवार को महाराष्ट्र सरकार को एक नोटिस भी इश्यू किया था। इसमें स्वामी के खराब स्वास्थ्य हालात को लेकर शिकायत की गई थी।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने फादर स्टेन स्वामी को अक्टूबर 2020 में गिरफ्तार किया था। 31 दिसंबर 2017 को पुणे के एलगार परिषद के कार्यक्रम में उन्होंने भाषण दिया था। इन्हीं को आधार बनाते हुए स्टेन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के एक दिन बाद ही भीमा कोरेगांव में जबर्दस्त हिंसा हुई थी और कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।

Related Post

गृह मंत्री अमित शाह ने SDRF के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त को दी मंजूरी

Posted by - October 1, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र सरकार द्वारा राज्य आपदा राहत कोष के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त को…
CM Yogi

पीठ का सपना साकार कर गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर योगी का हुआ जोरदार स्वागत

Posted by - January 27, 2024 0
गोरखपुर । ढोल नगाड़ों की थाप पर श्रीराम चित्रांकित केसरिया ध्वजा लहराते, झूमते-नाचते युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे। सीएम की सवारी…
CM Vishnu Dev Sai

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अपनी भाजपा सदस्यता का नवीनीकरण: सीएम साय

Posted by - August 20, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूबरतराई में आज मंगलवार को बीजेपी की सदस्यता अभियान – 2024 शुरू…