smriti irani,Student

कमर्शियल गैस सिलेंडर 2355 के पार

565 0

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध का चौतरफा असर घरेलू बाजार (domestic market) में दिखने लगा है। महीने के पहले ही दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) के दाम में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। नई दरें रविवार, 01 मई से लागू हो गई हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कच्चा तेल 109 डॉलर के करीब

कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) की बढ़ी कीमत

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस (Commercial Gas) की कीमत बढ़कर 2355.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है, जो अभी तक 2253 रुपये में ग्राहकों को मिल रहा था। वहीं, 5 किलोग्राम का एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) 655 रुपये में मिल रहा है। हालांकि, घरेलू एलपीजी गैस (LPG Gas) की कीमत में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

विदेशी मुद्रा भंडार 3.271 अरब डॉलर से घटकर 600.423 अरब डॉलर हुआ

इस बढ़ोतरी के बाद अब कोलकाता में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas) 2454 रुपये का हो गया है, जो 2351.50 रुपये में मिल रहा था। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas) 2307.50 रुपये में मिलेगा, जो पिछले महीने तक 2205 रुपये में बिक रहा था। इसी तरह चेन्नई में इस सिलेंडर की कीमत अब 2,508.5 रुपये हो गई है, अभी तक 2406 रुपये में मिल रहा था।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बॉब वर्ल्ड गोल्ड किया लॉन्च

Related Post

साइरस मिस्त्री

साइरस मिस्त्री दोबारा नहीं संभालना चाहते हैं टाटा की कमान

Posted by - December 24, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय कंपनी विधिक अपीलीय प्राधिकरण (एनसीएलएटी) का फैसला अपने पक्ष में आने के बाद भी अब साइरस मिस्त्री…

कोरोना केस कम होते ही सरकार का बड़ा फैसला, अब पूरी क्षमता से होगा घरेलू हवाई संचालन

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्रालय ने 18 अक्टूबर से अनुसूचित घरेलू हवाई संचालन को बिना किसी क्षमता प्रतिबंध के बहाल…