अच्छे दिन में मंहगा सिलेंडर, जियो नरिंदर-जियो नरिंदर – सांसद संजय सिंह

749 0

कोरोना महामारी से जूझ रहे देश में आम जनता महंगाई नामक महामारी से भी बुरी तरह से जूझ रही है, रसोई गैस के बढ़ते दामों ने चिंता बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक पत्रकार साक्षी जोशी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा – अच्छे दिन में महंगा सिलिंडर, जियो नरिंदर-जियो नरिंदर। इस पोस्ट पर तमाम कमेंट आए, एक यूजर ने लिखा- मोदी सरकार ने अच्छे दिनों का सपना दिखाकर आम आदमी को ठग लिया।

दिल्ली दंगा: उमर खालिद पर लगे आरोपों को वकील ने नकारा, कहा- पुलिस के पास साबित करने को कुछ नहीं

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- अगर सस्ता सिलेंडर चाहिए तो अफगानिस्तान जाइए, वहां आपको पेट्रोल और सिलेंडर दोनो सस्ता मिल जाएगा। संजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘अच्छे दिन में महंगा सिलेंडर, जियो नरिंदर-जियो नरिंदर।’ इससे पहले कांग्रेस के कई नेताओं ने केंद्र सरकार के मंत्रियों के पुराने बयानों को साझा करते हुए मोदी सरकार पर तंज कसा। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा था, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी सड़कों पर कब सिलेंडर लेकर आंदोलन शुरू करेंगी।

Related Post

AK Sharma

प्रभारी मंत्री ने आगरा में पर्यटकों की संख्या में आई कमी पर व्यक्त की चिंता

Posted by - July 22, 2023 0
आगरा/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा आगरा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों की उपस्थित…
CM Yogi

सुशासन, विकास और भयमुक्त वातावरण को मिला है जनादेश : योगी

Posted by - May 13, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में मिली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने प्रधानमंत्री…
mukhtar ansari

UP सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध

Posted by - February 24, 2021 0
लखनऊ। पंजाब की रोपड़ जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) मामले में बुधवार को…