Akshay Kumar

अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के सेट पर हादसा, एक्ट्रेस को लगी चोट

1014 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच अब फिल्म के सेट से खबर आ रही है कि एक हादसा हो गया है।

फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में उनके साथ मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगी

मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग के दौरान एक महिला कोस्टार को चोट लग गई, जिस वजह से सेट पर मौजूद सभी लोग परेशान हो गए। हालांकि डॉक्टर के आने के बाद पता चला चोट ज्यादा नहीं है वह जल्द ठीक हो जाएंगी। यह बात सभी को पता है जब फिल्म अक्षय कुमार की हो तो वहां तोड़फोड़ होना तो बनता ही है, फिलहाल फिल्म की शूटिंग राजस्थान फिल्म सिटी में हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगी। खबर है इस फिल्म को बेस्ट बनाने लिए मेकर्स कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

उन्नाव दुष्कर्म कांड पर टिकी अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की निगाहें 

मानुषी छिल्लर इस फिल्म में राजकुमारी संयोगिता के किरदार में आएंगी नजर 

इसके अलावा फिल्म निर्माताओं ने 35 और भी फिल्म के अलग-अलग सेट महाराष्ट्र औऱ राजस्थान में तैयार किए है, जहां फिल्म के अलग-अलग पार्ट की शूटिंग होगी। मानुषी छिल्लर इस फिल्म में राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी। तो वहीं अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान के रोल में नजर आएंगे। ‘गुड न्यूज’ के शानदार सफलता के बाद एक बार फिर पर्दे पर अक्षय अपने एक्टिंग से अपने फैंस का दिल जीत पाएंगे। इस समय उनकी कई फिल्में पाइप लाइन में हैं जिनमें ‘पृथ्वीराज’, ‘सूर्यवंशी’ और ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ बड़ी फिल्में हैं।

Related Post

फिल्म ‘साहो’ समीक्षकों की उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी, लेकिन दर्शकों का क्रेज अभी भी बरकरार

Posted by - September 3, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘साहो’ फिल्म समीक्षकों की उम्मीदों पर भले ही खरी नहीं उतरी हो…

राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए कल से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Posted by - November 4, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.  आगामी 6,7 और 8 नवंबर को होने वाली राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्‍यर्थियों…
अटल समरसता अवार्ड 2019

रजत ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. आरजे सिंह चौहान को मिलेगा ‘अटल समरसता अवार्ड 2019’

Posted by - December 24, 2019 0
लखनऊ। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस पर 25 दिसंबर को भारत-नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन…

प्रियंका ने मैगजीन के लिए करवाया ऐसा फोटोशूट, हुई वायरल

Posted by - June 6, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। प्रियंका चोपड़ा अपनी वेडिंग लाइफ खूब एंज्वॉय कर रही हैं।अक्सर उन्हें पति निक जोनस के साथ घूमते-फिरते देखा…