अभिमन्यु मिथुन

अभिमन्यु मिथुन की हैट्रिक और एक ओवर में चटकाए पांच विकेट, रचा ‘महाइतिहास’

940 0

नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019 के पहले सेमीफाइनल कर्नाटक और हरियाणा की टीम के बीच शुक्रवार को महाइतिहास रचा गया है। टी20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने हैट्रिक समेत एक ओवर में पांच विकेट चटकाकर अनोखा रिकार्ड बना डाला है। इतना ही नहीं अभिमन्यु मिथुन ने आखिरी ओवर की पहली चार गेंदों पर चार विकेट अपने नाम किए हैं।

अभिमन्यु मिथुन ने एक ही ओवर में फॉरट्रिक समेत पांच विकेट अपने नाम कर महा इतिहास रचा है। बता दें कि अभिमन्यु मिथुन की इस साल ये दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने हैट्रिक अपने नाम की थी। हरियाणा के खिलाफ अभिमन्यु मिथुन ने अपनी कर्नाटक की टीम की ओर से आखिरी ओवर किया है। जिसकी पहली चार गेंदों पर चार विकेट चटकाए और आखिरी गेंद पर भी एक विकेट अपने नाम किया।

जानें कैसा रहा अभिमन्यु मिथुन का आखिरी ओवर

30 साल के अभिमन्यु मिथुन ने पहली गेंद पर हिमांशु राणा, दूसरी गेंद पर राहुल तेवतिया, तीसरी गेंद पर सुमित कुमार, चौथी गेंद पर कप्तान अमित मिश्रा को आउट किया। ओवर की पांचवीं गेंद वाइड गई। इसके बाद फिर से पांचवीं गेंद की तो उस पर एक रन गया। वहीं, आखिरी गेंद पर अभिमन्यु मिथुन ने जयंत यादव को कैच आउट करा दिया। इस तरह अभिमन्यु मिथुन ने एक ही ओवर में हैट्रिक, फॉरट्रिक और पांच विकेट हासिल किए।

आखिरी ओवर से पहले तीन ओवर करने वाले अभिमन्यु मिथुन काफी महंगे साबित हुए थे। तीन ओवरों में उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 34 रन दिए थे, लेकिन मैच के आखिरी में ये आंकड़ा बदल गया, क्योंकि आखिर के ओवर में एक रन देकर उन्होंने पांच सफलताएं हासिल की।

अभिमन्यु मिथुर बीते 25 अक्टूबर को भी ले चुके थे हैट्रिक

भारतीय टीम के लिए साल 2010 और 2011 में 4 टेस्ट और 5 वनडे खेल चुके अभिमन्यु मिथुन ने तमिलनाडु के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में अपने जन्मदिन के दिन हैट्रिक ली थी। 25 अक्टूबर 2019 को उन्होंने ये कमाल किया था। पिछले 35 दिनों के अंदर ये अभिमन्यु मिथुन की दूसरी हैट्रिक है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभिमन्यु मिथुन के लिए ये साल शानदार रहा है।

Related Post

Emergency landing of air ambulance in Kedarnath

केदारनाथ में एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Posted by - May 17, 2025 0
देहारादून। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना सामने आई है। यह एम्स (AIIMS) का…
CM Dhami

उत्तराखंड के वीरों के बिना अधूरी है कारगिल की विजय गाथा, पूरे विश्व ने माना भारतीय सेना का लोहा: धामी

Posted by - July 26, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर शुक्रवार को गांधी पार्क में आयोजित…
शिक्षक सम्मान और सेवा बचाओ आन्दोलन

शिक्षक सम्मान और सेवा बचाओ आन्दोलन के अन्तर्गत 21 जनवरी को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Posted by - January 12, 2020 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के शिक्षक सम्मान और सेवा बचाओ आन्दोलन के अन्तर्गत आगामी 21 जनवरी को प्रदेश…
क्लीन हैण्ड जेल

CSIR-NBRI ने हर्बल सैनिटाइजर ‘क्लीन हैण्ड जेल’ की प्रौद्योगिकी हस्तांतरित की

Posted by - March 21, 2020 0
लखनऊ। CSIR-NBRI ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीएसआईआर एरोमा मिशन के तहत कोरोना वायरस…