अब फिरोजाबाद नाम से हुई योगी को दिक्कत! जिले का नाम बदलकर चंद्रनगर करने का प्रस्ताव पास

889 0

योगी सरकार कई शहरों के नाम बदल चुकी है, अब कांच की चूड़ियों के लिए मशहूर फिरोज़ाबाद शहर के नाम बदलने की चर्चा तेज़ है। ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव की अगुवाई में फिरोज़ाबाद का नाम चंद्रनगर रखे जाने की मांग है। जिला पंचायत ने प्रस्ताव पास कर दिया है। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि यहां के बाशिंदे चाहते हैं कि फ़िरोज़ाबाद के नाम को अब बदला जाए और

फिरोजाबाद के बारे में शहर के विद्वान अनूप चंद जैन बताते हैं कि इसका प्राचीन नाम चंदवाड था जिसे जैन राजा चंद्रसेन ने बसाया था। उनके मुताबिक फिरोजाबाद नाम फिरोजशाह मनसबदार द्वारा सन् 1566 में अकबर के शासन में नाम दिया गया था। भाजपा नेता कन्हैयालाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तो पहले ही फिरोजाबाद का प्राचीन नाम चंद्रनगर का प्रयोग करता रहा है।

प्राचीन समय में जैन राजा चंद्रसेन की नगरी थी, जिसका नाम चंद्रवाड़ था। कालांतर में मुस्लिम शासकों ने चंद्रवाड़ पर हमला कर इसे तहस-नहस कर दिया था। चंद्रवाड़ नगरी के अवशेष अभी भी यमुना किनारे मौजूद हैं। 1566 में अकबर ने सिपहसालार फिरोजशाह को भेजा था, जिसके बाद बसाए गए नगर का नाम फिरोजाबाद रखा गया था।

लौटने लगा कोरोना! जल्द ही तीसरी लहर बरपा सकती है कहर

जिला पंचायत हर्षिता सिंह का कहना है कि हमने अपने स्तर से काम पूरा कर दिया है। अब इस शहर का नाम बदलने के लिए लगातार पैरवी की जाएगी। हर संभव कोशिश की जाएगी कि इस सुहागनगरी को अपना पुराना नाम चन्द्रनगर वापस मिल सके जिसे मुगल शासकों ने बदल दिया था। जैन विद्वान अनूप चन्द्र जैन का कहना है जैन राजा चन्द्रसेन ने चन्द्रवाड़ बसाया था और यहां तमाम जैन मंदिर बनवाए थे। जिन्हें मुगल शासकों ने हमला कर जमींदोज कर दिया।

Related Post

CM Yogi

आह्लादित है मन, धन्य हो गया जीवन: सीएम योगी

Posted by - November 10, 2023 0
लखनऊ। धर्मनगरी अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
Channaram Kalika temple

प्राचीन चन्नाराम कालिका मंदिर का होगा पुनरोद्धार, श्रद्धालुओं ने एके शर्मा का किया धन्यवाद

Posted by - September 18, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के…
Vande Bharat

वाराणसी से खजुराहो के लिए नई वंदे भारत ट्रेन पर्यटन उद्योग में नया अध्याय लिखने को तैयार

Posted by - November 11, 2025 0
वाराणसी । श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण तथा काशी की जल ,थल ,नभ और रेल परिवहन की बेहतर कनेक्टिविटी…