मेरा वोट काम को

‘मेरा वोट काम को’ अभियान की आम आदमी पार्टी ने की शुरुआत

853 0

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ‘मेरा वोट काम को’ अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत सभी विधायक और पार्टी पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि सरकार के कार्यों के नाम पर वोट मांगेंगे।

आप पिछले माह से चुनाव को ध्यान में रख कर विभिन्न प्रकार के अभियान चला रही है। जिसमें पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और पार्टी के नेता दिलीप पांडेय ने अलग-अलग जगह भाग लिया है। अब पार्टी का निर्देश है कि विधायक अपने-अपने इलाके में अभियान चलाकर सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।

वीर सावरकर के अपमान प्रतिफल राहुल गांधी को जनता अवश्य देगी : विहिप

पार्टी ने एक बार फिर विकास के मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि केजरीवाल सरकार के पांच साल में किए गए विकास कार्यों से भाजपा घबरा गई है। यही वजह है कि दिल्ली सरकार की जनहित की योजनाओं का भी विरोध किया जा रहा है।

आप नेता राघव चड्ढा ने रविवार को कहा कि पिछले पांच साल में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिसका लाभ सीधे तौर पर दिल्ली की गरीब और आम जनता को मिल रहा है। मगर भाजपा को इस पर आपत्ति है।

चड्ढा ने कहा कि आप दिल्ली की जनता के हक में लगातार सकारात्मक राजनीति कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी पिछले पांच सालों से लगातार नकारात्मक राजनीति कर रही है। सीसीटीवी कैमरे, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा, फ्री वाई फाई, बिजली में सब्सिडी, मुफ्त पानी सभी का भाजपा ने विरोध किया है।

Related Post

UP Transport Corporation

ड्राइविंग ही नहीं युवाओं को ऑटोमोटिव टेक्नीशियन की भी ट्रेनिंग दे रहा परिवहन निगम

Posted by - September 7, 2023 0
लखनऊ। युवाओं को कौशल के माध्यम से रोजगार के योग्य बनाने की अपनी मुहिम के तहत योगी सरकार विभिन्न क्षेत्रों…
CM Dhami

सीएम धामी ने नैनी सैनी एयरपोर्ट का एरोड्रम लाइसेंस जारी करने के लिए पीएम आभार व्यक्त किया

Posted by - June 12, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) द्वारा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा)…
cm yogi

उत्तर प्रदेश में 10 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को मिल रही है पेंशन: सीएम योगी

Posted by - October 31, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत के प्रत्येक नागरिक को बिना भेदभाव के शासन योजनाओं का लाभ…
Most Proactive State

आरसीएस–उड़ान में यूपी बना ‘मोस्ट प्रोएक्टिव स्टेट’, योगी सरकार की विमानन नीति को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Posted by - January 30, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व व सक्रिय नीतियों का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम…

इजरायली सॉफ्टवेयर के जरिए भारत में नेताओं एवं पत्रकारों के फोन हैक, सरकार पर जासूसी का आरोप

Posted by - July 19, 2021 0
इजरायली स्पाईवेयर पेगासस की मदद से भारत में मंत्रियों, विपक्षी नेताओं एवं पत्रकारों के फोन हैक करने की बड़ी खबर…