A.K.Sharma

ए.के.शर्मा ने जट्टारी विद्युत उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण

548 0

लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (A.K.Sharma) ने अपने 02 दिवसीय अलीगढ़ मण्डल प्रवास के दौरान अलीगढ़ (Aligarh) स्थित जट्टारी विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ए.के.शर्मा (A.K.Sharma) ने लॉग बुक, विद्युत लोड व डिस्पैच को चेक किया तथा ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरणों के रख-रखाव को देखा। उन्होंने अधिकारियों को भीषण गर्मी व उमस के कारण बढ़ी हुई मांग के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से सजग व सतर्क रहने के निर्देश दिए है।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना’ 01 जून से 30 जून,2022 तक के लिए लागू की है। उन्होंने उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा इससे उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए। सचेत किया है कि बिजली के तारों व ट्रांसफार्मर में होर्डिंग्स व अन्य सामग्री न लगी पायी जाय। साथ ही तारों को छूती हुई पेड़ों की शाखाओं  की भी छंटनी की जाय, जिससे कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने विद्युत परिसर की बेहतर साफ-सफाई तथा उपकरणों व ट्रान्सफारमर्स के पास कूड़ा/कचरा आदि ना इकट्ठा हो,इसकी नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

AK Sharmaने शहरी स्वास्थ्य केन्द्र मण्डी समिति पर फीता काटकर किया शुभारंभ

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत के जर्जर व झूलते तार/पोल जनधन व पशुधन हानि के साथ किसी बड़ी दुर्घटना के होने का संकेत भी देते हैं या निर्बाध विद्युत आपूर्ति में बाधक बनते हैं,जिन्हें तत्काल ठीक किया जाए। इसके लिए प्रोएक्टिव होकर प्रिवेंटिव मेन्टिनेंस पर ध्यान दें। शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों व समस्याओं का आसान तरीके से समाधान किया जाए। किसी भी कार्य को लटकाने, टालने व इसके क्रियान्वित होने में जानबूझकर देरी करने से विभाग के साथ-साथ स्वयं के भी हित में नहीं है। इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करते हुए जनता की सेवा करे।साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो एवं उपभोक्ताओं से बेहतर समन्वय स्थापित करे।

Related Post

cm yogi

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए परिषदीय स्कूलों में अभियान चलाएगी योगी सरकार

Posted by - September 30, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने बरसात के मौसमी बीमारियों (Seasonal Diseases) से बचाव के लिए…
CM Yogi in Ayodhya

2017 के पहले जो अयोध्या का नाम लेने से कतराते थे, आज उनमें यहां आने की होड़ लगी है: सीएम योगी

Posted by - May 4, 2023 0
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निशाने पर समाजवादी पार्टी पर रही। उन्होंने कहा कि सपा…
UPSIDA

यूपीसीडा ने हासिल किए एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

Posted by - December 30, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अधिक से अधिक औद्योगिक निवेश जुटाने की मुंख्यमंत्री…
AK Sharma

फतेहाबाद उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत न आए: ऊर्जा मंत्री

Posted by - March 31, 2023 0
लखनऊ/आगरा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  आज सायं 5:00 बजे 765/400 केवी विद्युत उपकेंद्र…