Kanya Puja

गोण्डा ने रचा इतिहास, देश के सबसे बड़े कन्या पूजन का भव्य आयोजन

389 0

गोण्डा। नवरात्र और दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश का जनपद गोण्डा रविवार को ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना। ऋषि मुनियों की इस पावन धरती पर एक अनूठा इतिहास रचा गया। दुर्गाष्टमी के दिन देश के सबसे बड़े कन्या पूजन (Kanya Puja) ‘शक्ति वंदन’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न विकासखण्डों से आई विभिन्न वर्गों की 11,880 बेटियों का कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति अभियान की दिशा में एक और मील का पत्थर स्थापित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अयोजन की शुरुआत

जिला प्रशासन की ओर से गोण्डा के शहीदे आजम भगत सिंह कॉलेज परिसर में भव्य ‘शक्ति वंदन’ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिला स्वावलंबन और मातृ शक्ति के प्रतीक मिशन शक्ति कैफे और मिशन शक्ति वॉल का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनपद की नौ महिलाओं को नवदेवी सम्मान से भी नवाजा गया। खास बात यह है कि यह पूरा कार्यक्रम जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित किया गया।

Kanya Puja of more than 11000 girls took place | बनाया गया विश्व रिकॉर्ड,  प्रदेश के पहले मिशन शक्ति कैफे का किया गया शुभारंभ - Money Bhaskar

 

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आई कन्याओं के पूजन (Kanya Puja) के साथ सैनिटेशन किट और पोषण पोटली का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमरेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि ने किया कैफे व वॉल का लोकार्पण

समारोह की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास बेबी रानी मौर्य ने मिशन शक्ति कैफे और मिशन शक्ति वॉल का लोकार्पण किया। मिशन शक्ति कैफे की स्थापना श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में की गई है। यह प्रदेश का पहला मिशन शक्ति कैफे है। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है।

यूपी:गोंडा ने रचा इतिहास, एक साथ 11,888 बेटियों का हुआ कन्या पूजन, लिम्का  बुक ऑफ रिकॉर्ड का दावा - Up: Gonda Created History, Kanya Puja Of 11,888  Daughters In Durga Puja -

वहीं, मिशन शक्ति वॉल के माध्यम से देश और दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाली महिला शक्ति को जिला प्रशासन द्वारा एक नए अंदाज में सम्मानित किया गया है। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ बनी यह वॉल देश और दुनिया में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली देश की महिलाओं को समर्पित है। देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई, सरोजनी नायडू से लेकर सुषमा स्वराज, सानिया मिर्जा, जिमनास्ट दीपा कर्मकार समेत 25 शख्सियतों को स्थान दिया गया है।

उत्तम चरित्र की शिक्षा से बढ़ेगा गौरव: मंत्री प्रतिभा शुक्ला

राज्यमंत्री महिला कल्याण प्रतिभा शुक्ला ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि वह सिर्फ साक्षर नहीं बल्कि शिक्षित बनें। उत्तम चरित्र की शिक्षा से सभी बेटियों का गौरव बढ़ेगा। महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा स्वास्थ्य व स्वावलंबन के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-4 चलाया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया गया है। महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम में आई हुई सभी कन्याएं मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती का रूप है। इन तीनों देवियों की परिकल्पना पर ही पूरा संसार का निर्माण हुआ है।

mission shakti cafe

नवदेवी सम्मान

शक्ति वंदन समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद की नौ मातृ शक्ति भी सम्मानित की गई। इनमें, पुलिस विभाग क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, राजस्व विभाग की अन्नू सिंह, न्याय विभाग की शैलबाला सिंह, उद्योग जगत से उर्मिला गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग से सुनीत मौर्या (आशा), भगहरिया पूरेमितई की ग्राम प्रधान रेखा सिंह, तरबगंज की बी.सी. संध्या देवी, कंपोजिट विद्यालय-पथवलिया झंझरी की सहायक अध्यापिका वंदन मिश्रा, विकास खंड – मुजेहना की आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुशीला शामिल रहीं। इन्हें प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

208 किलो कूड़े का निस्तारण सुनिश्चित

कन्या पूजन (Kanya Puja) के इस भव्य समारोह की एक बड़ी उपलब्धि जीरो वेस्ट इवेंट भी रहा। इस पूरे समारोह के दौरान 138 किलोग्राम गीला कूड़ा और करीब 70 किलोग्राम सूखा कूड़ा उत्सर्जित हुआ। इसका पूर्ण रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया गया। गीले कूड़े के निस्तापण के लिए कार्यक्रम स्तर पर कम्पोस्ट पिट तैयार किया गया था। इस कूड़े को खाद में परिवर्तित किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि सूखे कूड़े को भी चार भागों में बांटा गया है। इसमें, गिलास, प्लास्टिक की बोतल, पेपर वेस्ट और पॉलिथीन शामिल हैं। इनका पृथक्कीकरण कार्यक्रम स्थल पर ही सुनिश्चित किया गया है। इस पृथक्कीकृत कूड़े को ड्राई वेस्ट यूनिट में भेज दिया गया है।

लक्ष्य से भी बड़ा रहा आयोजन

देश के इस सबसे बड़े कन्या पूजा (Kanya Puja) कार्यक्रम ‘शक्ति वंदन’ को भव्य बनाने के लिए 11,000 बेटियों का कन्या पूजन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन, जिला प्रशासन की कोशिशों का नतीजा है कि लक्ष्य से आगे बढ़कर 11,888 कन्याओं का पूजन किया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेम चन्द्र यादव ने बताया कि झंझरी ब्लॉक से 2550, पण्डरी कृपाल से 1100, हलधरमऊ से 1300, कटरा बाजार से 1120, मुजेहना से 1650, मनकापुर से 590, वजीरगंज से 580, नवाबगंज से 560, परसपुर से 592, करनैलगंज से 570, बेलसर से 583, तरबगंज से 575, रुपईडीह से 565 तथा इटियाथोक से 596 बेटियां इस समारोह में शामिल र्हुइं।

Related Post

AK Sharma

बरसात में नागरिकों को जलभराव, गंदगी, संचारी रोगों जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े: एके शर्मा

Posted by - June 29, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने निकायों के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों…
Maha Kumbh

महाशिवरात्रि के महास्नान से पूर्व उमड़े करोड़ों श्रद्धालु, संख्या 64 करोड़ पार, अफसर अलर्ट

Posted by - February 25, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) अपने चरम पर पहुंच चुका है। 144 साल बाद बने…
CM Yogi expressed grief

महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, सीएम योगी ने जताया गहरा शोक

Posted by - January 28, 2026 0
लखनऊ : महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह एक विमान दुर्घटना में राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) सहित…
प्रियंका गांधी

प्रियका का मोदी पर हमला, इनसे बड़ा कायर प्रधानमंत्री जिंदगी में नहीं देखा

Posted by - May 9, 2019 0
प्रतापगढ़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका लगातार पीएम मोदी पर हमले कर रही हैं। गुरुवार यानी आज प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश…