राहुल गांधी

राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- कुछ नहीं सब झूठा है, नरेंद्र मोदी ने लूटा है

1096 0

नई दिल्ली। उत्तरी बिहार में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘न्याय योजना’ को गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक बताया। शुक्रवार को राहुल ने कहा कि मध्यम वर्ग के वेतन भोगी लोगों को इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इसका भुगतान उस रकम से किया जाएगा। जो नरेंद्र मोदी की मदद से अनिल अंबानी जैसे चोरों ने लूटा है।

राहुल गांधी ने पहली बार गठबंधन सहयोगी राजद के नेता तेजस्वी यादव के साथ मंच  किया साझा

केंद्र की राजग सरकार पर नए सिरे से हमला करते हुए राहुल ने एक नया नारा गढ़ा- “कुछ नहीं सब झूठा है, नरेंद्र मोदी ने लूटा है।” उत्तरी बिहार के इस शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद पहली बार गठबंधन सहयोगी राजद के नेता तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा किया।

ये भी पढ़ें :-बस्ती से गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी को हार्ट अटैक, लखनऊ रेफर 

सैन्य अभियान को चुनावी मुद्दा बनाने के लिये भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा

राहुल गांधी ने जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ किये जा रहे व्यवहार की भी निंदा की। इसके साथ चेतावनी दी कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को चुनावों में इसका नुकसान उठाना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने उरी और पुलवामा के बाद किये गए सैन्य अभियान को चुनावी मुद्दा बनाने के लिये भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा।

राहुल गांधी  बोले सर्जिकल स्ट्राइक की बीन बजाते रहो, रोजगार, हर गरीब के खाते में  15 लाख रुपये जाओ भूल

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जहां कहीं भी जाते हैं टेलीप्रॉम्प्टर ले जाते हैं। उन्हें ऊपर से आदेश आते हैं कि रोजगार के बारे में बात मत कीजिए। हर गरीब के खाते में 15 लाख रुपये डालने का जो वादा आपने किया था उसका जिक्र मत कीजिए।  आपके खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है। सर्जिकल स्ट्राइक की बीन बजाते रहो।

ये भी पढ़ें :-भारत की इंटेलिजेंस रिपोर्ट, अधिकारियों ने मुझ तक नहीं पहुंचाई : राष्ट्रपति मैत्रिपाला

कांग्रेस सत्ता में आई तो किसी किसान को कर्ज न चुका पाने पर नहीं भेजा जाएगा जेल 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो किसी किसान को कर्ज न चुका पाने पर जेल नहीं भेजा जाएगा। गांधी ने कहा कि आप नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोगों को कर्ज चुकाए बिना देश से भागने में मदद करते रहिये लेकिन हम आम लोगों, किसानों और कामगार वर्ग के साथ खड़े हैं और उनका बोझ भी साझा करेंगे।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी का सख्त निर्देश, गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्वेष फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Posted by - January 25, 2024 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के…
CM Yogi presented a pink enamelled replica of the Shri Ram Temple to PM Modi.

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की गुलाबी मीनाकारी की श्रीराम मंदिर अनुकृति

Posted by - January 5, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुलाबी मीनाकारी से निर्मित…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे मथुरा, बांके बिहारी मंदिर में किया दर्शन पूजन

Posted by - November 19, 2023 0
मथुरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर यहां हो रही तैयारियों की समीक्षा करने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…