Indigo

Indigo ने दिव्यांग को फ्लाइट में चढ़ने से रोका, सिंधिया ने दिए जांच के आदेश

574 0

रांची। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने सोमवार को कहा कि वह खुद इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) की उस घटना की जांच करेंगे, जिसमें शनिवार को रांची हवाई अड्डे पर अपने माता-पिता के साथ एक दिव्यांग (Divyang) बच्चे को विमान में चढ़ने से रोक दिया गया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस तरह के व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस नीति है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार को रांची-हैदराबाद उड़ान में पहले इंडिगो (Indigo) के कर्मियों ने एक दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट पर चढ़ने से इसलिए रोक दिया कि वह घबराया हुआ था। इसके बाद उसके माता-पिता ने भी फ्लाइट में जाने से इनकार कर दिया था। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री को ट्वीट किया गया था। इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। इसकी रिपोर्ट भी मांगी है।

अब ये सरकारी कंपनी भी है बिकने को तैयार, जानें कब लगेगी बोलियां

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरलाइन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि इस तरह के बर्ताव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी इंसान को इस तरह की परिस्थिति से नहीं गुजरना चाहिए। मैं खुद इस मामले की जांच कर रहा हूं, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

आदेश दिए जाने के बाद डीजीसीए ने एयरलाइंस कंपनी से रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइंस कंपनी का कहना है कि बाकी यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एक दिव्यांग बच्चा सात मई को अपने परिवार के साथ फ्लाइट में सवार नहीं हो सका। वह एग्रेसिव था। स्टाफ ने आखिरी समय तक उसके शांत होने का इंतजार किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

D-कंपनी पर NIA का शिकंजा, दाऊद के गुर्गों के 20 ठिकानों पर रेड

Related Post

cm dhami

सीएम धामी ने खुमाड़ शहीद दिवस में किया प्रतिभाग, कई योजनाओं की घोषणा

Posted by - September 5, 2022 0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सल्ट, अल्मोड़ा में 5 सितंबर  ‘सल्ट क्रान्ति’ के अवसर पर…
CM Dhami

हेमवती नन्दन बहुगुणा में पर्वतीय क्षेत्रों के विकास का चिन्तन था: सीएम धामी

Posted by - April 24, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनमें पर्वतीय…