lock upp,मुन्नवर फारुखी

LockUpp Finale: मुन्नवर फारुखी बने सीजन के पहले विजेता

701 0

मुंबई। कंगना रनौत (kangana ranout) के शो लॉकअप (Lock upp) को आखिरकार विनर मिल गया। शनिवार को लॉकअप (Lock upp) के फाइनल में जीत की ट्रॉफी मुन्नवर फारुखी (munawar faruqui) ने अपने नाम कर ली। वह लॉकअप के पहले सीजन के विजेता बने। शो में उन्हें इनाम के तौर पर ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये, कार और इटली की फ्री ट्रिप मिली।

शो में कुल छह फाइनलिस्ट पहुंचे। कंगना ने सबसे पहले शो में प्रिंस नरुला को अलग किया और बताया कि उन्हें उनके एक काम के लिए भेजा गया था न कि कंटेस्टेंट बनकर।

उनका काम था कि घर में वो आग लगा दें और घरवालों को चार्ज अप कर दें। इसके बदले में उन्हें एक डील मिली है जिसके तहत वो अल्ट बालाजी की सीरीज में लीड रोल करेंगे।

Mother’s Day: बॉलीवुड की ये फिल्में दिखाती है मां का सशक्त रूप

सबसे पहले कंगना ने शो में तीन फाइलिस्ट फाइनल किए। पहले नंबर पर मुन्नवर फारुकी, दूसरे पर अंजली अरोड़ा और फिर तीसरे नंबर पर पायल रोहतगी थीं। पहले आजमा फल्लाह बाहर हुईं और उसके बाद शिवम शर्मा। इसके बाद बाकी तीन कंटेस्टेंट्स में से सबसे पहले अंजली बाहर हुईं और आखिर में पायल और मुन्नवर बच गए । मुन्नवर ने पायल को कड़ी टक्कर दी और शो के विजेता बने।

मुन्नवर शुरुआत से ही शो में अपनी पकड़ बनाए हुए थे और वह काफी अच्छा खेल रहे थे । शो के विजेता बनकर मुन्नवर बहुत खुश थे और उन्होंने इस जीत के लिए दर्शकों और शो के मेकर्स के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। अब दर्शकों को शो के दूसरे सीजन का इंतजार है।

LockUpp: मंदाना करीमी ने खोला अपनी ज़िंदगी का ऐसा सीक्रेट, सुन कंगना हुई इमोशनल

Related Post

पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स प्रियंका पर ससुराल वालों ने लगाया अश्लील फिल्म में काम करने का आरोप

Posted by - August 31, 2021 0
पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी प्रियंका पासवान के ससुराल वालों ने उन पर पोर्न वीडियो बनाने का आरोप लगाया।…
जैकलीन फर्नांडीस

जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों घुड़सवारी के अलावा जानें और क्या कर रहीं है काम?

Posted by - June 24, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों घुड़सवारी सीख रही हैं। जैकलीन फर्नांडीस लॉकडाउन के बाद…
Urmila Matondkar

उर्मिला मातोंडकर बनीं शिवसैनिक, उद्धव ठाकरे ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Posted by - December 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar)  महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना का मंगलवार को दामन थाम लिया है। उन्होंने…