पीएम मोदी

चिदंबरम पर पीएम का तंज, कहा- पिता बने वित्त मंत्री, बेटे ने लूटा देश

966 0

थेनी। पीएम मोदी ने शनिवार यानी आज थेनी की रैली में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर निशाना साधते हुए कहा कि पिता वित्त मंत्री बने और बेटे ने देश लूट लिया।  जब कभी वे सत्ता में आते हैं देश लूटते हैं उन्होंने डीएमके-कांग्रेस गठजोड़ पर तंज कसते हुए कहा कि जो एक दूसरे के दुश्मन थे उन्होंने हाथ मिला लिए हैं कांग्रेस और उनके महामिलावटी मित्र दुनियाभर में भारत की तरक्की को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-18 को रोड शो के बाद आजमगढ़ में नामांकन भरेंगे अखिलेश यादव 

आपको बता दें मोदी लगातार विपक्ष के ‘महागठबंधन’ को ‘महामिलावटी’ संबोधित करते आ रहे हैं. उन्होंने द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के उस प्रयास पर भी व्यंग्य किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का प्रस्ताव रखा था।

ये भी पढ़ें :-अमीरों के धन की रखवाली करते हैं मोदी – राहुल गांधी 

जानकारी के मुताबिक उन्होंने आगे कहा ‘‘कुछ दिन पहले द्रमुक प्रमुख ने नामदार को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया था लेकिन कोई इसे स्वीकारने के लिए तैयार ही नहीं था, यहां तक कि उनके महामिलावटी मित्र भी नहीं क्योंकि वे तो खुद प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं और इस पद पर आसीन होने का सपना देख रहे हैं। ’’

Related Post

AK Sharma

ए.के. शर्मा ने योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों के प्रतिभाग करने की अपील की

Posted by - June 20, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (10th International Yoga…

‘संसद की कार्यवाही बाधित करने वाले सदस्यों को निलंबित करने के लिए बने कानून’, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Posted by - July 29, 2021 0
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मांग की है कि संसद की कार्यवाही में व्यवधान डालने…
tirath Singh Rawat

उत्तराखंड में कोरोना से बिगड़े हालात, CM तीरथ ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Posted by - April 23, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के बिगड़ते स्थिति को देखते हुए अब तीरथ सरकार (Tirath Government) ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।…