AK Sharma

नगर विकास मंत्री से मिला ब्रिटिश शिष्टमंडल, अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग पर हुई चर्चा

647 0

लखनऊ। भारत एवं ब्रिटेन के आपसी मधुर सम्बंधों की प्रगाढ़ता को बढ़ाने के लिए एक ब्रिटिश शिष्टमंडल (British delegation) भारत में ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) से मुलाकात की।

एके शर्मा (AK Sharma) के लखनऊ स्थित निजी आवास डालीगंज-1 पर हुई इस मुलाकात में भारत तथा यूके के परस्पर सम्बंधों तथा भविष्य में साथ मिलकर काम करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

Ak Sharma

 

इसमें ऊर्जा संरक्षण, हाइड्रोजन ऊर्जा के लिए तकनीकी सहयोग, शिक्षा क्षेत्र विशेषकर तकनीकी शिक्षा में मानव संसाधन को स्किल्ड बनाने की दिशा में परस्पर सहयोग, उप्र में बन रहे डिफेंस कॉरीडोर में यूके की रक्षा कम्पनियों द्वारा अवस्थापना सम्बंधी निवेश तथा नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में आपसी सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

एके शर्मा ने अधिकारियों को सुचारू विद्युत व्यवस्था के लिए दिये निर्देश

शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि भारत तथा ब्रिटेन परम्परागत एक-दूसरे के सहयोगी रहे हैं। आगे भी उप्र की आर्थिक समृद्धि एवं टिकाऊ विकास के लिए साथ मिलकर कार्य करने की सम्भावना तलाश रहे हैं।

ब्रिटिश उप उच्चायुक्त जॉन थाम्पसन के नेतृत्व में आये इस शिष्टमंडल में, ब्रिटिश उच्चायोग में राजनैतिक एवं द्विपक्षीय मामलों के प्रमुख रिचर्ड बार्लो, वरिष्ठ राजनैतिक आर्थिक सलाहकार भावना विज, ब्रिटिश काउन्सिल राशि जैन और मीडिया सलाहकार तरूका श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

उपभोक्ता हित में आज से शुरू ऊर्जा शक्ति व्यवस्था: एके शर्मा

Related Post

cm yogi

भारत ने राक्षसी वृत्ति को आतंकवाद के रूप में माना, उसके खिलाफ लड़ रहा लड़ाईः मुख्यमंत्री

Posted by - November 28, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारत की ऋषि परंपरा की मान्यता रही है कि मन, व्यक्ति…
Bundelkhand

बुंदेलखंड की 90 हजार ग्रामीण महिलाओं ने किया दो हजार करोड़ से अधिक का कारोबार

Posted by - March 30, 2026 0
लखनऊ: एक वक्त था जब बुंदेलखंड (Bundelkhand) की पहचान सूखे, पलायन और गरीबी से थी। लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
CM Yogi paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri.

बापू और शास्त्री के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री

Posted by - October 2, 2025 0
गोरखपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
MEETING WITH CM OF PM MODI

कोरोना संकट : मुख्यमंत्रियों संग बैठक के बाद बोले PM, लापरवाही न करें,महामारी को रोकना है जरूरी

Posted by - March 17, 2021 0
नई दिल्ली । कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज पीएम मोदी (PM Modi) ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों…
Delegation of journalists met CM Dhami

सीएम धामी से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा-विज्ञापन के मुद्दों पर मिला आश्वासन

Posted by - June 2, 2023 0
देहरादून। पत्रकारों की सुरक्षा, पेंशन प्रकरण तथा विज्ञापन और पोर्टल के लिए नियमावली बनाने सहित कई मुद्दों पर नेशनल यूनियन…