Cow

हनुमानगढ़ में बेजुबान पर क्रूरता, गाय के मुंह में डाला विस्फोटक, फटते ही…

515 0

हनुमानगढ़: केरल (Kerala) की घटना तो आपको याद होगी जब गर्भवती हथिनी (Pregnant elephant) को विस्फोटक खिलाकर उसकी दर्दनाक हत्या कर दी गई थी। एक बार फिर से ऐसी घटना राजस्थान के हनुमानगढ़ (Hanumangarh) में दोहराई गई है। यहां के सुरेशिया इलाके में सुखा सिंह ने अपने पड़ोसी सद्दाम की एक बेजुबान गाय (Cow) के मुंह में विस्फोटक पोटाश डाल दिया, जिससे गाय (Cow) का नीचे का जबड़ा फट गया। इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

गाय (Cow) के साथ क्रूरता

इस घटना की सूचना जब बजरंग दल और दूसरे हिंदू संगठनों को मिली तो उन्होंने थाने जाकर इसका जमकर विरोध किया। पुलिस ने जब उन्हें बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तो उन्होंने एसएचओ को धन्यवाद दिया। पुलिस के अनुसार, गोपालक सद्दाम की गाय (Cow) खुली घूमती हुई सुखा सिंह के घर चली गई थी। वहां गाय (Cow) घर की बाड़ी में लगी सब्जियों को खाने लगी तो सुखा सिंह ने गाय के मुंह में विस्फोटक पोटाश डाल दिया। इससे गाय के मुंह के नीचे का हिस्सा फट गया।

Wagah Border के लिए आज रवाना होंगी 196 बेटियां

गाय (Cow) को कराया भर्ती

फिलहाल गाय को इलाज के लिए वैटनरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। उधर, एसएएचओ अशोक बिश्नोई ने कहा कि आरोपी के खिलाफ इस हरकत के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि पोटाश और गंधक का उपयोग खेत में फसलों की गुणवत्ता को बढ़ाने में होता है, लेकिन कुछ लोग इसका इस्तेमाल आवारा पशुओं को भगाने के लिए भी करते हैं।

सीएम धामी ने भूपेन्द्र यादव से भेंट कर की कई मुद्दों पर चर्चा

Related Post

Dearness Allowance

राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध: सीएम धामी

Posted by - October 1, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले राज्य आंदोलन के अमर शहीदों…
उपेंद्र कुशवाहा बने जदयू राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष

उपेंद्र कुशवाहा बने जदयू राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष

Posted by - March 15, 2021 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा द्वारा अपनी पार्टी रालोसपा का जदयू में विलय किए…

महिला जन सुनवाई: राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता मे संपन्न हुई !

Posted by - September 5, 2021 0
आयोजित जागरूकता शिविर में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष अंजु चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की…