Shahrukh Khan

इस OTT प्लेटफार्म के साथ शाहरुख खान की Pathan का करार

677 0

शाहरुख खान(Shahrukh Khan) पठान से कर रहे पर्दे पर कमबैक

लंबे समय से फैंस को शाहरुख खान(Shahrukh Khan) के पर्दे पर आने का इंतजार है। शाहरुख भी अपनी फिल्म पठान से पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। अब खबर ये भी है कि उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी पर भी रिलीज होगी, जिसकी डील फाइनल हो गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ये डील करोड़ों में फाइनल हुई है, जिसे सुनकर आप भी दंग रहे जाएंगे।

विवेक अग्निहोत्री ने विकिपीडिया पर निकाला गुस्सा, बोले…..

आप जानते हैं कि कोरोना काल के दौरान तेजी से अपनी जगह बनाने वाला ओटीटी अब मनोरंजन का प्रमुख माध्यम बन गया है। पहले जहां पांच से छह ओटीटी प्लेटफॉर्म थे, वहीं अब दर्जनों नए ओटीटी प्लेटफॉर्म आ चुके हैं। हर तरह का कंटेट यहां उपलब्ध है। लोग घर पर बैठकर अपने फोन पर फिल्में और वेबसीरीज देखना पसंद करते हैं। तमाम दिग्गज सितारे ओटीटी का रुख कर चुके हैं, लेकिन शाहरुख(Shahrukh Khan) अभी इससे दूर हैं।

पठान की ओटीटी डील होने से शाहरुख(Shahrukh Khan) का नाम भी उन सितारों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा जिनकी फिल्में ओटीटी पर आ चुकी हैं। शाहरुख से पहले अजय देवगन, अक्षय कुमार आदि सितारों की फिल्में ओटीटी पर आ चुकी हैं। वहीं बात करें पठान की ओटीटी डील की तो अमेजन प्राइम के साथ यह डील तकरीबन 200 करोड़ से ज्यादा में हुई है। भी निर्माताओं या शाहरुख खान की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर, बेटे ने दी ये जानकारी

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फ‍िल्‍म में शाहरुख खान(Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख रॉ एजेंट फ‍िरोज पठान के रोल में होंगे जबकि दीपिका भी उनके साथ रॉ एजेंट की भूमिका में होंगी। जॉन अब्राहम का भी रोल अहम है क्‍योंकि वह आतंकवादी के रोल में हैं। आशुतोष राणा, डिंपल कपाडिया और गौतम रोडे भी इस फ‍िल्‍म में लीड रोल निभाने वाले हैं।

Related Post

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया अपना स्टनिंग लुक, फैंस से किया घर पर रहने का आग्रह

Posted by - April 10, 2021 0
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक ग्लैम-अप फोटो शेयर की और साथ ही…
richa chadha

ऋचा चड्ढा ने मारिजुआना को ड्रग्स बताने पर जताया गुस्सा, बताया इसके फायदे     

Posted by - August 30, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत मामले में कुछ ड्रग चैट्स सामने आए हैं। वहीं रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में बताया कि…
Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नांडिस ने कोर्ट से लगाई गुहार, मांगी विदेश जाने की इजाजत

Posted by - May 11, 2022 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रडार पर हैं। 200 करोड़ रुपये की…