police

पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

620 0

पुलिस(Police) ने शातिर चोरों के गिरोह का किया भंडाफोड़

फिरोजाबाद। जनपद की रामगढ और एसओजी पुलिस(Police) ने शातिर चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि एक बदमाश फरार हो गया। बदमाशों के कब्जे से नगदी और जेवर बरामद हुए है।

ऊर्जा मंत्री ने जालौन के 33 KV विद्युत उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि थाना रामगढ़, एसओजी पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी किया गया माल बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्तगण के खिलाफ अलग-अलग थानो पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं पंजीकृत है। अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी किये हुये सोने व चांदी के आभूषण व नगदी भी बरामद हुयी है। एसपी सिटी ने बताया कि जनपद मे कुछ दिनों से चोरी होने की सूचनायें मिल रही थी, जिसके सम्बन्ध मे थाना रामगढ पर चोरी के विभिन्न मुकदमा पंजीकृत है। इन घटनाओं के अनावरण के लिये एसएसपी द्वारा कई टीमों को लगाया गया था।

 

योगी सरकार नर्सिंग पैरामैडिकल में करेगी गुणात्‍मक सुधार

इसी क्रम में थाना रामगढ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर को चार अभियुक्तों समीम, शफीक, साबिर उर्फ अरमान को कोहिनूर रोड तिराहे वम्वा वाईपास के पास लगे ट्रान्सफार्मर के पास थाना रामगढ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मौके से एक अभियुक्त बबलू उर्फ छोटू पुत्र हवीवखां निवासी दीदामई काली पानी की टंकी के पास थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

 

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी के 28 हजार रुपये, करीव दो लाख की कीमत के जेवरात, मोबाइल बरामद किए गए है.उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश पेशेवर है जो जेल जाने औऱ छूटने के बाद फिर से चोरी को घटनाओं को अंजाम देते थे।

Related Post

congress

यूपी चुनाव: प्रियंका गांधी का ऐलान, सरकार बनने पर लड़कियों को देंगी स्मार्टफोन और स्कूटी

Posted by - October 21, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने…
cm yogi

भारत की रक्षा जरूरतों के साथ ही रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

Posted by - May 9, 2025 0
लखनऊ : पाकिस्तान के साथ मौजूदा संबंधों को देखते हुए भारत अपनी हर आवश्यक रक्षा जरूरतों को पूरा कर रहा…
EV Policy

EV मैन्युफैक्चरिंग के साथ कर्मचारियों का कौशल भी निखारेंगी निजी कंपनियां

Posted by - May 10, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स (EV) की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Governmetn) ने…