जाने सबसे पहले कब और कहां दिखेगा ईद का चाँद

620 0

नई दिल्ली। मुस्लिमों का सबसे बड़े त्योहार ईद (Eid) की तैयारियां तेज हो गई हैं। कोई अपने लिए बाजार से नए कपड़े खरीद रहा है तो कोई अपने प्रियजनों को ईदी (Eid) में देने के लिए चुनिंदा तोहफे खरीद रहा है। रविवार को रमजान का 30वां यानी आखरी रोजा है।

सऊदी अरब की कमेटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आज रविवार को चांद (Moon) दिखने पर पूरी दुनिया में  सोमवार यानी दो मई को ईद (Eid) मनाया जाएगा। अगर आज चांद (Moon)नहीं दिखा तो मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। चूंकि सऊदी अरब से एक दिन बाद भारत में ईद मनाई जाती है। ऐसे में यदि सऊदी अरब में सोमवार को ईद 9Eid) मनाई गई तो भारत में मंगलवार को निश्चित तौर पर ईद मनाई जाएगी।

गर्भावस्था की शुरुआत में रखें इन बातों का ध्यान

भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देने वाला ईद का पर्व एक महीने के कठिन रोजे (व्रत) के बाद मनाया जाता है। इस दिन ईदगाह की नमाज के साथ ही  त्योहार की शुरुआत होती है। ईद से एक दिन पहले लड़कियां व महिलाएं अपने हाथों को मेहंदी लगवाती हैं।

ईद के दिन लोग अपनी कमाई का कुछ हिस्सा जकात के तौर पर गरीबों में बांटते हैं। एक-दूसरे के गले मिलते हैं और ईद की मुबारकबाद देते हैं। बहुत से लोग तो आज के दिन अपने दोस्त-रिश्तेदारों के लिए दावत का आयोजन भी करते हैं।

Moon
Moon

सबसे पहले कहां दिखेगा चांद (Moon) ?

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईद का चांद (Eid Moon) सबसे पहले सऊदी अरब, ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में देखा जाता है। इसके बाद भारत, बांग्लादेश व अन्य दक्षिण एशियाई देशों के कुछ हिस्सों में दे दिखाई देता है।

भारत में आज चांद (Moon)निकलने का समय –

शहर           चांद (Moon) निकलने का समय

दिल्ली –     5:54 AM से  7:30 PM तक

लखनऊ –   5:54 AM से  7:30 PM तक

आगरा –     5:20 AM से  6:28 PM तक

पटना –      5:26 AM से  6:52PM तक

वाराणसी – 5:35 AM से  7:00 PM तक

जयपुर –    6:02 AM से  7:33PM तक

भोपाल –    6:00 AM से  7:20 PM तक

मलाई रखेगी चेहरे की चमक को बरकरार

Related Post

CORONA in UP

कोरोना ने तोड़े इस साल के सारे रिकॉर्ड, यूपी में 8,490 केस, 26 डॉक्टर-कर्मचारी भी पॉजिटिव

Posted by - April 8, 2021 0
लखनऊ। देशभर में कोरोना का खौफनाक मंजर फैला हुआ है। कोरोना ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पूरे देश में…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी का BJP पर हमला: ‘जो मेरे मौन से डरते हैं मैं उनसे नहीं डरता’

Posted by - March 18, 2021 0
 नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) गुरुवार को फिर किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को…