azam khan

आजम खान के बैरक का निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज व डीएम-एसपी

628 0

लखनऊ: सीतापुर जेल में शनिवार को वरिष्ठ सपा नेता आजम खान(Ajam khan) के बैरक समेत जेल के सभी बैरकों की डीएम(DM) व एसपी(SP) ने तलाशी ली है। जिला व जेल प्रशासन ने साफ किया है कि यह रूटीन कार्रवाई है। डीएम व एसपी के निरीक्षण के बाद जिला जज व सीजेएम पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर से जेल का मुआयना किया है। हालांकि चेकिंग के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।

 

जिला जेल में रूटीन कार्रवाई को लेकर हलचल

जिला जेल में बड़े पैमाने पर हुई इस रूटीन कार्रवाई को लेकर काफी हलचल है। उधर करीब 40 मिनट चली कार्रवाई में जेल प्रशासन के अधिकारियों ने अस्पताल, मेस, महिला बैरक व कैदियों के कल्याण के लिए बने स्थलों पर निरीक्षण कराया है। साफ-सफाई को लेकर जिले के न्यायिक अधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारी खुश हुए, इसके लिए जेल अधीक्षक एसके सिंह को शाबाशी दी और इस तरह की व्यवस्था जारी रखने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: Bank Holiday की लिस्ट जारी, मई के पहले सप्ताह में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक

 

सपा का कोई बड़ा नेता आजम खान से कर सकता है मुलाकात

जेल अधीक्षक एसके सिंह का कहना है कि हर महीने होने वाली यह रूटीन कार्रवाई है और किसी बैरक से आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। आजम खां का बैरक वैसे ही देखा गया है जैसे अन्य बैरकों को देखा गया है। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। यह भी चर्चा है कि सपा का कोई बड़ा नेता आजम खां से मिलने आ सकता है।

Related Post

CM Yogi

बाढ़ को लेकर सरकार पहले से ही अलर्ट मोड पर थी सरकार: सीएम योगी

Posted by - August 28, 2023 0
फर्रुखाबाद, कासगंज, शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को प्रदेश के बाढ़ (Flood) प्रभावित जनपदों फर्रुखाबाद, कासगंज और…
CM Yogi performed Rudrabhishek on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोकमंगल की प्रार्थना

Posted by - February 26, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बुधवार को रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से…