School

कान्हा माखन पब्लिक स्कूल वैन में फटा रेडिएटर, 4 बच्चे झुलसे

632 0

मथुरा: मथुरा (Mathura) के वृंदावन (Vrindavan) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है, यहां पर आज सुबह एक स्कूल वैन (School van) का रेडिएटर फटने से चार बच्चे झुलस गए। घटना के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई, जिसमे झुलसे बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने घटना के लिए स्कूल प्रबंधन (School management) को जिम्मेदार ठहराया है। उधर, मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने जांच के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि हादसे में घायल हुए छात्रों का समुचित उपचार कराने की व्यवस्था की जाए, मुख्यमंत्री ने घायलों को हर संभव मदद प्रदान करने हेतु भी निर्देशित किया है।

BHU में इफ्तार पार्टी के खिलाफ सांप्रदायिक तनाव, VC का फूंका पुतला

School वैन में अचानक से फटा रेडिएटर

जानकारी के मुताबिक वृंदावन के कान्हा माखन पब्लिक स्कूल (Kanha Makhan Public School) की वैन आज सुबह पत्थर पुरा क्षेत्र से बच्चों को लेकर जा रही थी। चैतन्य विहार के पास वैन का रेडिएटर अचानक फट गया। रेडिएटर का गर्म पानी गिरने से छात्रा चित्रा और देव गोस्वामी समेत 4 बच्चे झुलस गए। घटना से बच्चे डर गए और वैन में चीख-पुकार मच गई। रेडिएटर फटने की आवाज के साथ ही हुए धमाके को सुन रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए वैन में बैठे अन्य बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी।

दिव्यांगजनों की प्रगति की राह आसान बनाएगी योगी सरकार

 

 

Related Post

AK Sharma

ए0के0 शर्मा ने अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंता के स्तर पर जनसुनवाई के दिये निर्देश

Posted by - June 27, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए ‘सम्भव’ पोर्टल की…
Kuldeep singh swngar wife

पंचायत चुनाव में BJP ने रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को बनाया उम्मीदवार

Posted by - April 9, 2021 0
उन्नाव। जिले में 51 जिला पंचायत सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में तैनात हुआ अत्याधुनिक मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल, आपदाओं से निपटने में होगा कारगर

Posted by - December 28, 2024 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारियों के बीच एक और बड़ी पहल की गई है। अब महाकुम्भ के विशाल…