Summer

गर्मियों में लू से बचने का आसान उपाए, इन चीजों का करें सेवन

474 0

लखनऊ: गर्मियों (Summer) के मौसम में तपती धूप के साथ तेज लू (Heatwave) भी चल रही हैं जो किसी भी आदमी को बीमारी कर सकती हैं। इस गर्मियों (Summer) के मौसम में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बहुत होती हैं और इस कारण लोग घर से बाहर ना निकलने में ही अपनी समझदारी समझते हैं। मगर रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए तो बाहर निकलना पड़ता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके शरीर को लू (Heatwave) से बचाव करने में मददगार साबित होंगे। इन आहार को दिनचर्या में शामिल कर खुद को स्वस्थ रखा जा सकता हैं।

गर्मियों (Summer) में खीरे का सेवन

गर्मियों (Summer) के मौसम में खीरा स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। लू से बचने में भी खीरा बहुत प्रभावशाली है। विटामिन A, B, K से भरपूर खीरा शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है। गर्मियों (Summer) के मौसम में इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है।

गर्मियों (Summer) में पुदीना-नींबू पानी फायदेमंद

पुदीना पेट को ठंडा करने का काम करता है। ये हमारे शरीर में मेटाबोलिज्म को ठीक करता है और पाचन तंत्र को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। यह शरीर को बाहर के गर्म तापमान से बचाता है। इसके अलावा जिन लोगों को एसिडिटी और बदहजमी की परेशानी रहती है, उनके लिए भी ये काफी फायदेमंद है।

दही

गर्मियों में अपने आहार में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। दही हमारे शरीर में प्रोबायोटिक की तरह काम करता है। यही वजह है कि दही को आंतों के लिए मुफीद समझा जाता है। दही को कई तरीकों से खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। दही का रायता बनाकर खाय जा सकता है या फिर दही की लस्सी बनाकर पी सकते हैं। दही ठंडा होता है, जो शरीर के तापमान को सामान्य रखने में मददगार है।

छाछ

गर्मियों में छाछ का सेवन जरूर करना चाहिए। यह शरीर को ठंडा रखता है और अधिक प्यास को भी शांत करता है। वहीं गर्मियों में डीहाइड्रेशन से बचाव के लिए छाछ जरूर पिएं।

यह भी पढ़ें: IMD ने की भविष्यवाणी, 5 राज्यों में गर्मी की बढ़ेगी आग, चलेगी लू

आम

फलों का राजा आम गर्मी का सबसे पसंदीदा फल है। हीट स्ट्रोक से बचना है तो मैंगो शेक और पना बनाएं, जो एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है। हालांकि डायबिटीज या कुछ अन्य बीमारियों में आम से नुकसान पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में लू से खुद का करें बचाव, डाइट में शामिल करें ये

Related Post

CM Kejariwal

अरविंद केजरीवाल की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, सीएम हुए आइसोलेट

Posted by - April 20, 2021 0
नई दिल्ली।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…
स्वामी गोविन्ददेव गिरिजी महाराज

भारत विश्वगुरु बनने के पथ पर अग्रसर : स्वामी गोविन्ददेव गिरिजी महाराज

Posted by - February 16, 2020 0
लखनऊ। गीता परिवार लखनऊ व श्रीदुर्गा मंदिर धर्म जागरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में शास्त्रीनगर लखनऊ के श्रीदुर्गाजी मंदिर में…

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है भाई दूज, जानें इसका महत्त्व

Posted by - October 23, 2019 0
लखनऊ डेस्क। भाई दूज पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है|  भाई दूज दीपावली…
ज्येष्ठ माह का पहला मंगल

ज्येष्ठ माह के पहले मंगल पर मंदिर व सड़कें रहीं वीरान, न जयकारे गूंजे और न हुआ भंडारा

Posted by - May 12, 2020 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ महीने के पहले बड़े मंगल पर आज हनुमान मंदिर में न…