पबजी

मानसिक सेहत के लिए बेहद खराब है पबजी, नेपाल ने लगाया प्रतिबंध

1001 0

टेक डेस्क। लोकप्रिय मोबाइल वीडियो गेम पबजी पर बैन करने के लिए कई बार आवाजें उठती रही हैं इसलिए नेपाल सरकार ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पबजी से बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। भारत में पबजी गेम के कारण आत्महत्या समेत कई घटनाएं हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें :-टिक टॉक के खिलाफ शिकायत पर जानें कब सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई 

आपको बता दें पबजी पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर नेपाल दूरसंचार नियामक (एनटीए) के उप निदेशक संदीप अधिकारी ने समचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, ‘हमने PUBG पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है क्योंकि यह बच्चों और किशोरों के लिए नशे की लत की तरह है।’ पबजी पर यह बैन गुरुवार से प्रभावी हो गया है।

ये भी पढ़ें :-आरबीआई से दिल्ली हाईकोर्ट से मांगा जवाब, बिना मंजूरी कैसे चल रहा है Google Pay 

जानकारी के मुताबिक संदीप अधिकारी ने यह भी कहा कि अभी तक नेपाल में पबजी के कारण किसी प्रकार की हिंसा या किसी घटना की रिपोर्ट नहीं मिली है लेकिन इस मोबाइल गेम को लेकर चिंता है कि बच्चों को इसकी लत जाएगी और उनका ध्यान पढ़ाई से विचलित हो सकता है।

Related Post

टोक्यो ओलंपिक में भारत भेजेगा अपना अब तक का सबसे बड़ा खिलाड़ियों का दल

Posted by - July 14, 2021 0
भारत 119 खिलाड़ियों सहित टोक्यो ओलंपिक के लिए 228 सदस्यीय दल भेजेगा। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा…
आरएसएस

अब पीड़ित और शोषितों हिन्दुओं को न्याय और अधिकार मिलेंगे : आरएसएस

Posted by - December 12, 2019 0
नागपुर। राज्यसभा में भी नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्वागत किया है। संघ के सरकार्यवाह…
पुलिस कमिश्नर प्रणाली

लखनऊ-नोएडा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर मुहर, मुंबई या गुड़गांव मॉडल पर फैसला आज

Posted by - January 11, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होगा। मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार देर रात…