Boris Johnson

भारत दौरे के पहले दिन बोरिस जॉनसन ने आश्रम में चलाया चरखा

545 0

अहमदाबाद: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (British Prime Minister Boris Johnson) गुरुवार की सुबह दो दिवसीय दौरे पर भारत (India) पहुंचे। बोरिस जॉनसन ने आज अपने पहले दिन के दौरे की शुरुआत गुजरात (Gujarat) से की, जहां उन्होंने साबरमती आश्रम (Sabarmati Ashram) पहुंचकर बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने चरखा चलाकर सूत काता। यहां की विजिटर बुक में उन्होंने लिखा- ‘यह समझने के लिए कि कैसे गांधीजी (Gandhiji) ने सच्चाई और अहिंसा के ऐसे सरल सिद्धांतों के जरिए दुनिया को बेहतर बनाने और बदलने के लिए प्रेरित किया। इस असाधारण व्यक्ति के आश्रम में आना एक बहुत बड़ा सौभाग्य है।

बोरिस जॉनसन के अहमदाबाद पहुंचने पर हवाई अड्डे से शहर के एक होटल तक चार किलोमीटर के रास्ते में उनका भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री भी मौजूद रहे।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के स्वागत में पारंपरिक गुजराती नृत्य और संगीत का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उनका काफिला होटल की तरफ बढ़ता रहा। एयरपोर्ट सर्किल से पांच सितारा होटल तक चार किलोमीटर की दूरी के बीच नियमित अंतराल पर 40 प्लेटफॉर्म बनाए गए थे, जहां कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े: IPL 2022: DY पाटिल स्टेडियम की पिच में MI और CSK के बीच होगा मुकाबला

खबरों के मुताबिक, ब्रिटिश पीएम गुजरात में एक दिन प्रवास करेंगे और वह राज्य के प्रमुख कारोबारी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद वह पंचमहल जिले के हलोल के पास एक ब्रिटिश निर्माण उपकरण फर्म के लिए रवाना होंगे। गुजरात सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री गांधीनगर में निर्माणाधीन गुजरात जैव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर का भी दौरा करेंगे।

यह भी पढ़ें: गुरु तेग बहादुर साहेब जी के 400 वें प्रकाश पर्व पर सीएम धामी ने दी बधाई

 

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने केदारघाटी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण

Posted by - August 1, 2024 0
गुप्तकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) गुरुवार को केदारघाटी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री हेली…
priyanka gandhi

हार्दिक की गिरफ्तारी पर भड़कीं प्रियंका, लोगों की आवाज उठाने वाले को बीजेपी बता रही है देशद्रोही

Posted by - January 19, 2020 0
नई दिल्ली। गुजरात में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव…
Mamta Banerjee

ममता ने चुनाव के 8 चरण पर उठाए सवाल, बोलीं- एक पैर से ही जीत लूंगी बंगाल

Posted by - April 5, 2021 0
पश्चिम बंगाल। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों में दांव-पेच का दौर जारी है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की…
Tirath Singh Rawat

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह शाम चार बजे

Posted by - March 10, 2021 0
देहरादून। पौड़ी गढ़वाल सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। बुधवार को हुई…