Varanasi

पीएम मोदी का निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी देशभर में आया अव्वल

555 0

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के कुशल प्रबंधन और नेतृत्व में पीएम (PM Modi) का संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में वर्ष 2021 में देशभर में अव्वल आया है। प्रधानमंत्री खुद अपने निर्वाचन क्षेत्र को 21 अप्रैल को राष्ट्रीय पुरस्कार दिल्ली के विज्ञान भवन में देंगे। जिसे वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा प्राप्त करेंगे। कोविड काल में लॉकडाउन से प्रभावित स्ट्रीट वेंडर को रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा इस योजना में रुपये 32.43 करोड़ वितरित करके 32317 लोगों  को लाभान्वित किया है।

उत्तर प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार यानी डबल इंजन की सरकार ने कोरोना काल में जीवन के साथ जीविका बचाने के लिए संकल्पबद्ध थी। सरकार ने जून 2020 में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि ) का शुभांरभ किया जिसका फायदा रेहड़ी पटरी व्यवसाई को मिला और कोरोना काल के बाद इनका जीवन पटरी पर लौट आया। पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार के कार्मिक और प्रशासनिक सुधार मंत्रालय की ओर से घोषित यह राष्ट्रीय पुरस्कार 21 अप्रैल को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त करेंगे।

डूडा की परियोजना अधिकारी जया सिंह ने बताया की सरकार इस योजना से डिजिटल पेमेंट को भी बढ़ावा देना चाहती है। जिसका लाभ कैश बैक रूप में इन रेहड़ी पटरी व्यवसाई को मिलता है। साथ ही इनका बैंक ट्रांजेक्शन भी भी मजबूत होता है जिससे ये बैंक से ऋण लेने की लिए आत्मनिर्भर बनते है। वाराणसी डूडा की अधिकारी ने जानकारी दिया कि जून 2020 में शुरू हुई इस योजना में अब तक करीब 70 प्रतिशत पुरुष और करीब 30 प्रतिशत महिलाएं ऋण ले चुकी है।

यह भी पढ़ें: सस्‍ता हो गया सोना-चांदी, महंगाई से मिली आजादी

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में प्रारंभिक कार्य करने हेतु दस हज़ार का ऋण 30,790 रेहड़ी पटरी व्यवसाई को दिया गया जिसकी रक़म 30.55 करोड़ है। इसमें  कुल इंटरेस्ट सब्सिडी 0.54 करोड़ है। स्ट्रीट वेंडर्स को कुल कैश बैक पेड 5,46,925 हुआ है। सफलतापूर्वक व्यवसाय करने वालो को सरकार ने बीस हजार का और ऋण दिया। जो 1.87 करोड़ की रक़म 937 स्ट्रीट वेंडर्स को दिया गया। साथ ही स्ट्रीट वेंडर्स को  66,8,86 कैशबैक मिला।

यह भी पढ़ें: झोलाछाप डॉक्टरों से रहे सावधान! इसकी करतूत जानकर हो जाएंगे हैरान

Related Post

कल अयोध्या पहुंच रहे ओवैसी!

Posted by - September 6, 2021 0
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कल अयोध्या के रुदौली पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दे…
AK Sharma

जनहित से जुड़े किसी भी मुद्दे का निस्तारण न हो विलंबित: एके शर्मा

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद भदोही के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों…
Dharmendra Pradhan

कानून पर सवाल उठाने वालों का डरना स्वभाविक, अपराधियों से भरी पड़ी है कांग्रेसः धर्मेंद्र प्रधान

Posted by - August 21, 2025 0
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिहं की पुण्यतिथि व तृतीय हिंदू गौरव दिवस के अवसर पर अलीगढ़ में…