Prime minister

प्रधानमंत्री मोदी के बधाई संदेश पर शहबाज शरीफ ने दिया जवाब

600 0

नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री (Prime minister) के रूप में शहबाज शरीफ ने सोमवार को शपथ ली, जिससे राजनीतिक अनिश्चितता समाप्त हो गई। अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से इमरान खान के अपदस्थ होने के बाद शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। भारत (India) और पाकिस्तान को ना सिर्फ क्षेत्रीय शांति सुनिश्चित करनी चाहिए, बल्कि अपने लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बधाई संदेश का जवाब देते हुए यह बात कही।

शरीफ ने प्रधानमंत्री चुने जाने के तुरंत बाद भारत के साथ फिर से मित्रता की पेशकश की और अपने पहले भाषण में कहा कि कश्मीर मुद्दे के समाधान से ही दोनों देश अपने यहां की गरीबी और रोजगार जैसी साझा समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। पीएम मोदी ने सोमवार को ट्विटर पर शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी और कहा कि भारत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता चाहता है जो आतंकवाद से मुक्त हो।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, ‘जनसभा’ में फेंका गया बम

इसके जवाब में शरीफ ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, “बधाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद. पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगी संबंध चाहता है। जम्मू-कश्मीर सहित सभी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान बेहद जरूरी है।” उन्होंने आगे कहा, ‘आतंकवाद से लड़ने में पाकिस्तान का बलिदान जगजाहिर है। आइए शांति सुनिश्चित करें और अपने लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान दें।”

यह भी पढ़ें: 15-17 आयु वर्ग के 93 प्रतिशत किशोर लगवा चुके हैं टीका

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ में क्राउड कंट्रोल के लिए योगी सरकार की खास प्रशिक्षित माउंटेड पुलिस मेले में रहेगी तैनात

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) में क्राउड कंट्रोल के लिए योगी सरकार की खास प्रशिक्षित माउंटेड पुलिस मेले में तैनात…
Railways' unique initiative for Digital Maha Kumbh

डिजिटल महाकुम्भ के लिए भारतीय रेलवे की अनूठी पहल, रेल कर्मियों की जैकेट से बनेंगे रेल टिकट

Posted by - January 3, 2025 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को दिव्य और भव्य के साथ डिजिटल महाकुम्भ बनाने का संकल्प डबल इंजन की सरकार…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

Posted by - November 7, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती…