Bulldozer

रामनवमी पर बवाल करने वालों के घर-दुकान पर चला बुलडोजर

496 0

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी (Ram Navami) के दिन सांप्रदायिक बवाल करने वाले उपद्रवियों पर कानून का बुलडोजर (Bulldozers) चलाकर कार्रवाई शुरू हो गई है। घटना को संज्ञान में ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्ती तो खरगोन प्रशासन एक्शन में आ गया है। दंगा करने वाले दंगाईयों के घरों-दुकानों पर बुल्डोजर चलना शुरू कर दिया। सबसे पहले प्रशासन ने छोटी मोहन टॉकीज पर बड़ी कार्रवाई की। मौके पर प्रशासनिक अमला और भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई।

गौरतलब है कि खरगोन में रामनवमी पर निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा पर पथराव के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि खरगोन में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। दंगाइयों को बख्शा नहीं जाएगा। मध्य प्रदेश में शांति भंग करने वालों को सिर्फ जेल नहीं भेजा जाएगा, बल्कि उनसे संपत्ति के नुकसान की सारी भरपाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मशहूर अभिनेता व लेखक शिव सुब्रमण्यम का निधन

सीएम का बयान

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर दंगाइयों के लिए कोई स्थान नहीं है, दंगाई चिन्हित कर लिए गए हैं। मध्य प्रदेश में हमने लोक एवं निजी संपत्ति नुकसान की वसूली का अधिनियम पास किया है। क्लेम टिब्यूनल का गठन हम कर रहे हैं। नुकसान का आकलन कर वसूली भी करेंगे और कठोरतम दंड देंगे।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: प्राइवेट स्कूल के 2 छात्रों को हुआ कोरोना, स्कूल बंद

Related Post

cm yogi

कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर केवल मुसलमानों का अधिकार सीएम योगी

Posted by - November 7, 2023 0
शाजापुर/देवास। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के अंतर्गत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। यहां उन्होंने…
CM Vishnudev Sai

सीएम विष्णुदेव साय ने ज्वालामुखी शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना

Posted by - March 1, 2024 0
रायपुर/सिंगरौली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज मध्यप्रदेश के सिंगरौली प्रवास के दौरान शक्ति नगर स्थित ज्वालामुखी शक्तिपीठ…
Ram Navami

चैत्र रामनवमी के अवसर पर श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ से गुंजायमान होगा पूरा प्रदेश

Posted by - March 29, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने चैत्र रामनवमी (Ram Navami) के मंगलमयी उपलक्ष्य में सभी जनपदों में 24 घंटे…