Aajam Khan

रमज़ान के दिन जेल में बंद आजम खान सुन रहे है गायत्री मंत्र

547 0

सीतापुर: उत्तर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने के बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जेलों में ‘महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र’ बजाने का फैसला लिया था। जिसके बाद से कई जेलों में भजन शुरू भी हो गए है। वहीं सीतापुर (Sitapur) जेल में रविवार को कैदियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए गायत्री मंत्र भी बजाया गया है। समाजवादी पार्टी के दिग्गज सांसद आजम खान (Aajam Khan) भी इसी जेल में ढाई साल से अधिक समय से बंद हैं। वे भी अन्य कैदियों के साथ गायत्री मंत्र का पाठ सुन रहे है।

इससे पहले यूपी के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने गायत्री मंत्र बजाने को लेकर निर्देश जारी किए थे। उन्होंने बताया था कि जेलों में बंद कैदियों की मानसिक शांति के लिए ये मंत्र बजाए जाएंगे। सीतापुर जिला कारागार परिसर में बने कंट्रोल रूम के पास सभी कैदियों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाती है। वहीं से गायत्री मंत्र का संचालन किया जाता है।

यह भी पढ़ें: इस राज्य में खत्म होगा करप्शन, मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा एक्शन

इसी के माध्यम से सभी कैदी गायत्री मंत्र को सुनकर और जाप करते है। दरअसल, सीतापुर जेल में आजम खान सहित 1904 कैदी जेल में बंद हैं, जिसमें 71 महिलाएं शामिल हैं। कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही का कहना है कि जेलों में गायत्री मंत्र के पाठ का बहुत अच्छा फीडबैक आ रहा है।

यह भी पढ़ें: सिंचाई न होने पर किसानों का नहीं होगा नुकसान, सरकार ने किया ये इंतजाम

Related Post

Kabir Panth followers support CM Yogi’s vision of "Ekta Ka Maha kumbh"

कबीरपंथी भी सीएम योगी के “एकता के महाकुम्भ” के संकल्प का कर रहे समर्थन

Posted by - February 5, 2025 0
महाकुम्भ नगर। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक, आध्यात्मिक सम्मेलन महाकुम्भ (Maha Kumbh) में भारत की सनातन आस्था से जुड़े हुए…
Dr. Pramod Sawant

महाकुम्भ की भव्यता देख योगी के कायल हुए गोवा के सीएम, विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Posted by - February 6, 2025 0
पणजी/महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) का आयोजन हर दिन के साथ दिव्यता व भव्यता के नए सोपानों की…