Lucknow

आज से बंद होंगी शराब की दुकान, तीन दिन नहीं लड़ेंगे जाम

535 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में परिषदीय चुनाव की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। विधान परिषद चुनाव (Legislative council election) के मद्देनजर राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज सात अप्रैल से तीन दिनों तक शराब (Liquor) की दुकानें बंद रहेंगी। लखनऊ उन्नाव क्षेत्र विधान परिषद सीट के लिए वोटिंग नौ अप्रैल को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक आयोग के नियमों अनुसार मतदान के 48 घंटे पहले से जिले में शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक आयोग के नियमों अनुसार मतदान के 48 घंटे पहले से ही जिले में शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित होगी। आज सात अप्रैल शाम चार बजे से जिले की समस्त बीयर, अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें मतदान होने तक यानी 9 अप्रैल तक पूरी तरह बंद रहेगी। कहीं पर भी किसी तरह से शराब की बिक्री की इजाजत नहीं होगी। यदि कोई भी लाइसेंस धारक या अन्य किसी जगह पर शराब की बिक्री होती पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली परिवहन निगम की बस में लगी भीषड़ आग, मची चीखपुकार

उन्होंने यह भी बताया कि आबकारी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि आज शाम चार बजे से अपने-अपने सेक्टर में शराब की दुकानों पर कड़ी निगरानी रखें। साथ ही पुलिस व प्रशासन के संपर्क में रहें। विधान परिषद चुनाव के वोटों की गिनती का काम 12 अप्रैल को होगा इसलिए जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 12 अप्रैल को भी शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी और सभी दुकानें बंद रहेंगी।

यह भी पढ़ें: विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022: जानिए इसका इतिहास और महत्व

Related Post

CM Yogi

डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अनुच्छेद 370 का विरोध किया था: सीएम योगी

Posted by - July 6, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर…
CM Yogi

दशहरा बुराई और आतंक के दहन का प्रतीक, उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए यही समय है-सही समय है: मुख्यमंत्री

Posted by - September 26, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दो टूक शब्दों में कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी…
AK Sharma

पीएम और सीएम के सुशासन का परिणाम है कि जनता आज भाजपा के साथ है जनता: एके शर्मा

Posted by - August 28, 2023 0
लखनऊ/घोसी। घर में  फ्यूज बल्ब लगाएं या पूरी झालर, प्रकाश नहीं मिलेगा। यही हाल है आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन का। पहले जब…