Ukraine

तबाही का खौफनाक मंजर , महिला ने बेटी के शरीर पर लिखा घर का पता

534 0

कीव: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध लगातार जारी है, जिसमे कई शहर तबाह हो गए है। हमलों में बेगुनाह नागरिकों की भी मौत हो गई। इस बीच यूक्रेन से एक भयावह तस्वीर सामने आई है। यूक्रेन में एक महिला (Woman) ने अपनी बच्ची (Baby girl) के शरीर पर घर का पता लिख दिया, ताकि अगर उसे कुछ हो जाता है, तो बच्ची खोए ना। दरअसल सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है। फोटो यूक्रेन की है। यहां एक महिला ने अपनी बेटी के शरीर पर घर का पता, मोबाइल नंबर और बाकी डिटेल लिख दी ताकि अगर महिला युद्ध में मारी गई, तो उसकी बच्ची न खोए।

रूस बीते 41 दिनों से यूक्रेन पर हमले कर रहा हैं। यूक्रेन के बूचा में तबाही का मंजर दिखा है। यहां अब तक 300 से ज्यादा शव बरामद हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि यहां बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं, यूक्रेन का दावा है कि रूसी सेना ने न सिर्फ पुरुषों बल्कि महिलाओं को भी हाथ बांधकर उनके सिर पर गोली मारी है। यूक्रेन ने इसकी तुलना आतंकवाद और क्राइम से की है।

यह भी पढ़ें: पर्याप्त पानी पीने से ये गंभीर बीमारियों का खतरा होगा कम

हालांकि, रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के इन दावों को खारिज किया है। रूस ने रविवार को कहा था कि यूक्रेन की ओर कथित क्राइम के जो भी फोटो और वीडियो जारी किए जा रहे हैं, वो उकसाने वाले थे। रूस का दावा है कि उसकी सेना ने बूचा में किसी भी आम नागरिक के साथ कोई हिंसा नहीं की है।

यह भी पढ़ें: किम जोंग की बहन ने दी चेतावनी, दक्षिण कोरिया को परमाणु से मिलेगा उत्तर

Related Post

Ranil Vikramsinghe

रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के आठवें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

Posted by - July 21, 2022 0
कोलंबो। भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Vikramsinghe) ने गुरुवार को देश के…