Board

बड़ी खबर: 24 जिलों में UP बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द

609 0

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) की परीक्षा में छात्रों के करियर के साथ एक बार फिर से खिलवाड़ हुआ है। सख्ती के साथ परीक्षा करवाने के बाद पेपर लीक होने के मामले सामने आते रहते है। एक बार फिर से उत्तर प्रदेश पेपर लीक का मामला सामने आया है। यूपी (UP) के 24 जिलों में आज यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी (English) की परीक्षा (Exam) द्वितीय पाली में 2 बजे से होने वाली थी कि इससे पहले आदेश आ गया कि पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षा निदेशक एवं सभापति विनय कुमार पाण्डेय ने इस संदर्भ में कहा कि जनपद बलिया में आज दिनांक 30-3-2022 की द्वितीय पाली में इण्टर मीडिएट की अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र के लीक की आशंका के दृष्टिगत 24- जिलों में समस्त परीक्षा केन्द्रों की द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है। अंग्रेजी की परीक्षा आज दोपहर दो बजे होने वाली थी। परीक्षा रद्द होने के बाद अगली तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है। इसके बारे में बोर्ड जल्दी सूचना जारी होगी है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का ममता पर निशाना, बंद करें राजनीतिक विरोधियों को डराना

24 जिलों में परीक्षा रद्द

1- आगरा 2. मैनपुरी 3.मथुरा 4.अलीगढ़ 5.गाजियाबाद 6. बागपत 7 बदायूं 8 शाहजहांपुर 9उन्नाव 10.सीतापुर 11.ललितपुर 12.महोबा 13.जालौन 14 चित्रकूट 15.अम्बेडकरनगर 16.प्रतापगढ़ 17.गोंडा 18.गोरखपुरी 19.आजमगढ़ 20. बलिया 21.वाराणसी 22.कानपुर देहात 23.एटा 24.शामली

यह भी पढ़ें : अब पेट्रोल-डीजल की नहीं पड़ेगी जरूरत! इस कार से आपका सफर होगा ग्रीन

UP Board
UP Board

Related Post

मदरसो की फंडिंग के धर्म निरपेक्ष के अनुरूपता की हाइ कोर्ट ने मांगी जानकारी

Posted by - September 2, 2021 0
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि क्या पंथनिरपेक्ष राज्य धार्मिक शिक्षा देने वाले शिक्षण संस्थानों (मदरसों) को फंड दे सकता…
CM Yogi

सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर ‘अरण्य समागम’ का किया शुभारंभ

Posted by - March 21, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वीर बच्चों को…
AK Sharma

किसानों के ग्रिड कनेक्टेड सोलर पम्प से 2000 मेगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य: एके शर्मा

Posted by - November 6, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने आज नई दिल्ली में भारत सरकार के ऊर्जा…
English

अब सरकारी स्कूल के शिक्षक भी बोलेंगे अंग्रेजी, सरकार ने बनाया ये प्लान

Posted by - June 14, 2022 0
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार (Delhi government)अपने स्कूलों के शिक्षकों के लिए “प्रोजेक्ट शिक्षक सशक्तिकरण” (Project teacher empowerment) नामक एक गहन…