Abbas

बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे को हाईकोर्ट से मिल राहत

1037 0

प्रयागराज: बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) के लिए आज मंगलवार का दिन काफी मंगलकारी साबित हुआ है। आज के दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से अब्बास अंसारी को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने 27 अप्रैल तक अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसके अलावा कोर्ट ने 27 अप्रैल तक चुनाव आयोग और यूपी सरकार से हलफनामा मांगा है।

आपको बता दें कि बीते यूपी विधानसभा चुनाव में अब्बास अंसारी पर आरोप था कि उन्होंने अपने भाषण में अधिकारियों को धमकाया था। उन्होंने कहा था कि सपा की सरकार बनने के बाद 6 महीनों तक अधिकारियों के ट्रांसफर नही होंगे। सपा की सरकार बनने पर पहले अधिकारियों से हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा था अखिलेश यादव से बात कर के आया हूं।

यह भी पढ़ें : नगर पालिका की पहली मुस्लिम महिला अध्यक्ष बनी हबीब

Related Post

CM Yogi

ठंड में निराश्रितों का हाल जानने सड़कों पर निकले मुख्यमंत्री, रैन बसेरों में पूछा लोगों का हाल

Posted by - January 15, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कड़ाके की ठंड में हर जरूरतमंद को आश्रय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए…
AK Sharma

कार्यशैली ऐसी हो कि कोई भी समस्या परेशानी बने, इससे पहले ही समाधान हो जाए: एके शर्मा

Posted by - December 13, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने सभी नगरीय निकाय अधिकारियों को निर्देशित किया…
Yogi Cabinet

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 10 से 25 हजार मूल्य के भौतिक स्टाम्प पेपर होंगे चलन से बाहर

Posted by - March 10, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक (Yogi Cabinet) में 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है। सोमवार…