Dhami

Dhami 2.0 उत्तराखंड धाम एक बार फिर धामी के नाम

643 0

देहरादून: देहरादून (Dehradun) के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  की मौजूदगी में उत्तराखंड (Uttarakhand) के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।

46 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। यह धामी का मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरा कार्यकाल है। धामी के साथ आठ कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। उनमें से पांच – सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और गणेश जोशी ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली।

यह भी पढ़ें : प्लास्टिक के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 की मौत

धामी के मंत्रिमंडल में आज तीन नए चेहरों, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा और प्रेम चंद अग्रवाल को भी शामिल किया गया। मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस को खत्म करते हुए बीजेपी ने सोमवार को धामी को उत्तराखंड में विधायक दल का नेता चुन लिया।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल ने लगाई आग, दूसरे दिन कीमतों में भारी उछाल

https://www.facebook.com/watch/?v=512710343702834

Related Post

Anand Bardhan

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति दुरुस्त करें, बैकलॉग खत्म हो: मुख्य सचिव

Posted by - April 6, 2026 0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति को…
JE Vaccination

सीएम योगी ने दी जेई टीकाकरण को रफ्तार तो खत्म हुआ जापानी इंसेफलाइटिस का खौफ

Posted by - September 10, 2024 0
लखनऊ। कभी पूर्वांचल में बच्चों के लिए काल बन चुका जापानी इंसेफलाइटिस (JE) आज पूरी तरफ से खात्मे की कगार…
Aspiring District

आकांक्षी जनपद सिद्धार्थनगर, चित्रकूट और फतेहपुर पेश कर रहे हैं विकास की नई मिसाल

Posted by - July 13, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नीति आयोग के आकांक्षी जनपद (Aspiring District) कार्यक्रम के तहत सिद्धार्थनगर, चित्रकूट और…
AK Sharma

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की साफ सफाई कराने तथा रोगों की रोकथाम का करें प्रयास: एके शर्मा

Posted by - August 4, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सावन का पवित्र महीना…