Uttarkashi

होली का जश्न मातम में तब्दील, भागरथी और इंद्रावती नदी में डूबे दो युवक

501 0

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी (Uttarkashi) जिले में दो अलग-अलग जगहों पर नदी में दो युवकों के डूब ने की खबर मिली है। इस घटना की खबर लगते ही दो गांवों में होली (Holi) का पर्व मातम में तब्दील हो गया। पहली घटना नाकुरी अठाली (Nakuri Athali) के पास की बताई जा रही है, यहां पर अजय गुसाईं (23) नाम का युवक भागीरथी नदी (Bhagirathi River) में डूब गया। इस घटना की सूचना आपदा कंट्रोल को देने के बाद एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस टीम, राजस्व टीम, QRT टीम, मास्टर ट्रेनर घटनास्थल के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। आज भी सभी टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : रूस ने यूक्रेन के गोला-बारूद के गोदाम को किया नष्ट

दूसरी घटना मानपुर किशनपुर गेंडा पुल के पास इंद्रावती नदी में घटित हुई है, यहां एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक के शव को देर शाम नदी से रेस्क्यू किया गया। युवक की पहचान 24 साल के राजा के रूप में हुई है, जो धराली गांव में रहने वाले नागेंद्र पवार का बेटा है। इन दोनों ही अलग-अलग जगह पर हुई घटना में नदी में युवकों के डूबने पर पूरे गांव मे मातम छा गया है।

 

Related Post

CM Dhami

सुरक्षित सीमा, सशक्त उत्तराखंड: सीएम धामी–आईटीबीपी समन्वय मजबूत

Posted by - February 22, 2026 0
देहरादून : रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक…
6 people died in stampede at Mansa Devi temple

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत; मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख

Posted by - July 27, 2025 0
उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi Temple) में रविवार सुबह भारी भीड़ जमा होने भगदड़ मच…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- भाजपा राजनीतिक पार्टी ही नहीं, एक परिवार है

Posted by - September 5, 2024 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर की ओर से गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के साथ कार्यकर्ता…