Gokulpuri

बिग ब्रेकिंग: गोकुलपुरी में लगी भीषड़ आग, कई झोंपड़ियां जलकर खाक

713 0

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर दिल्ली (Northeast Delhi) के गोकुलपुरी (Gokulpuri) इलाके में शनिवार तड़के झोंपड़ियों में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। दिल्ली दमकल सेवा (Delhi Fire Service) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोकुलपुरी गांव के पिलर नंबर 12 के पास आग लगने की सूचना तड़के एक बजकर तीन मिनट पर मिली। मौके पर दमकल की 13 गाड़ियां भेजी गईं।

अधिकारियों ने बताया कि झोंपड़ियों में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद हुए हैं। इस आग में करीब 60 झुग्गियां प्रभावित हुई हैं और 30 जलकर खाक हो गई हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) देवेश कुमार महला ने कहा कि आग लगने की सूचना लगभग एक बजे मिली, जिसके बाद पुलिस और दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : शुरू हुआ अभियान, कब्जेदार होंगे परेशान, 1 अप्रैल से चलेगा बुलडोजर

आखिरकार सुबह करीब चार बजे आग पर काबू पा लिया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, “सुबह-सुबह दुखद समाचार सुना। मैं मौके पर जाकर प्रभावित लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलूंगा।”

यह भी पढ़ें : यूपी बोर्ड के बाद CBSE ने कक्षा 12, 10 के लिए जारी की टर्म 2 की डेट शीट

Related Post

Uttarakhand assembly session

विधानसभा सत्र: उत्तराखंड में महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण और धर्मांतरण सहित कई विधेयक पास

Posted by - November 30, 2022 0
देहरादून। विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Uttarakhand Assembly Session) में बुधवार को उत्तराखंड लोकसेवा (महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 से…
land scam

भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन, हरिद्वार जमीन घोटाले में 2 IAS समेत 12 अफसर सस्पेंड

Posted by - June 3, 2025 0
देहारादून/हरिद्वार। उत्तराखंड में पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्ता में बैठी सरकार ने अपने ही सिस्टम में बैठे शीर्ष…
SHISHIR ADHIKARI

सुवेंदु अधिकारी के पिता भी भाजपा में शामिल, गृह मंत्री बोले- 2 मई के बाद TMC के गुंडे नहीं बचेंगे

Posted by - March 21, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। सुवेंदु अधिकारी के पिता…