ins ranvir

भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS रणवीर पर जोरदार धमाका, 3 जवान शहीद

450 0

मुंबई। मुंबई में भारतीय नौसेना के डॉकयार्ड पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां युद्धपोत आईएनएस रणवीर (INS Ranvir) पर एक जोरदार धमाका हुआ। जिसमें भारतीय नौसेना के तीन जवान शहीद हो गये हैं। घटना के बाद स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट आईएनएस रणवीर (ins ranvir) के आंतरिक कम्पार्टमेंट में हुआ। जहाज के चालक दल ने इस घटना के बाद तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए स्थिति को अपने काबू में किया।

आईएनएस रणवीर पिछले साल नवंबर से पूर्वी नौसैना कमान से क्रॉस कोस्ट अभियान पर तैनात था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। मामले की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

आईएनएस रणवीर भारतीय नौसेना के राजपूत श्रेणी के पांच विनाशक जहाजों में से चौथा है। जहाज को 21 अप्रैल 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

इसके हथियारों में सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, विमान भेदी, मिसाइल रोधी बंदूकें, टारपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेट लाॅन्चर शामिल हैं।

यह जहाज तटीय और अपतटीय गश्त, संचार की समुद्री लाइनों की निगरानी, ​​समुद्री कूटनीति, आतंकवाद और एंटी-पायरेसी ऑपरेशन सहित कई तरह की भूमिका निभाने में सक्षम है।

उल्लेखनीय है कि ‘रणवीर’ नाम का अर्थ युद्ध में लड़ने वाले योद्धाओं की वीरता और पराक्रम है। आईएनएस रणवीर जम्मू-कश्मीर राइफल्स और लद्दाख स्काउट्स की रेजिमेंट से भी जुड़ा हुआ है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

भाजपा का सदस्य बनना ही अपने आप में एक गौरवशाली अनुभूति : मुख्यमंत्री साय

Posted by - September 3, 2024 0
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का आज मंगलवार को प्रदेश में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश की…
CM Dhami

सीएम धामी ने रामलला के किए वर्चुअल दर्शन, भक्तजनों को किया प्रसाद वितरण

Posted by - January 22, 2024 0
देहरादून: अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…
CM Mamta

“जय श्रीराम” के नारे पर ममता ने किया राज्यपाल को फोन, बोलीं- वोट नहीं डालने दे रहे ये लोग

Posted by - April 1, 2021 0
नंदीग्राम । पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए…
CM Dhami

सीएम धामी ने 58 डोर-टू-डोर वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

Posted by - January 2, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अन्तर्गत देहरादून शहर…
कोरानावारयस

देश में कोरानावारयस संक्रमितों मरीजों की संख्या 126 पहुंची

Posted by - March 17, 2020 0
नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 126 मामलों की पुष्टि…