cm yogi

प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ के लिये पंजाब सरकार माफी मांगे : सीएम योगी

546 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (pm modi) की यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी खामियां उजागर होने के बाद उनका दौरा बीच में ही रद्द होने के लिये पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुये कहा है कि इसके लिये पंजाब सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिये।

योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे में उनकी सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ हुआ वह पंजाब सरकार के सरंक्षण में हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब की अराजकता और दुर्व्यवस्था का जीता जागता उदाहरण है।

योगी ने कहा कि कांग्रेस शासित पंजाब सरकार को इस खामी के लिये देश से माफी मांगनी चाहिये। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी को आज पंजाब में बठिंडा से फिरोजपुर जाते समय सुरक्षा खामी सामने आने पर बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा।

योगी ने कहा, “देश के लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ जिस प्रकार गंभीर चूक हुई है ,वह अक्षम्य है। ये पंजाब सरकार और कांग्रेस की दुरभिसंधि को दिखाता है। पंजाब सरकार को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिये।”

 

Related Post

CM Yogi

आर्थिक सलाहकार समूह से प्राप्त होने वाले सुझावों का तय समय पर क्रियान्वयन आवश्यक है: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - July 12, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से शनिवार को नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजन, आर्थिक विकास…
Supreme Court on Corona

आखिर कौन देगा जवाब

Posted by - April 27, 2021 0
सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने केंद्र सरकार से पूछा है कि कोरोना (Corona Virus) से निपटने की उसकी राष्ट्रीय कार्य…
Viksit UP

विकसित यूपी @2047: आमजन की आवाज से बन रहा विकास का रोडमैप

Posted by - September 19, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार द्वारा संचालित ‘समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ अभियान (Samarth UP-Viksit UP) निरंतर जनभागीदारी और सुझावों के…
CM Yogi

जीवनोपयोगी तकनीकी का किफायती मॉडल विकसित करें प्रौद्योगिकी संस्थान : मुख्यमंत्री

Posted by - April 7, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कोई भी प्रौद्योगिकी संस्थान अपनी जिम्मेदारी को परिसर तक सीमित नहीं…