keshav maurya

यूपी मे गुंडाराज अब इतिहास का हिस्सा: केशव मौर्या

541 0

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Maurya) ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा ने गरीब की नहीं एक जाति और तुष्टिकरण की राजनीति की।

चुनाव करीब आने पर चुनावी हिन्दू बन गये हैं, लेकिन तारीफ जिन्ना की करते हैं जो देश के बंटवारे का जिम्मेदार है। जबकि कल्याण सिंह ने 6 दिसम्बर 92 को मुख्यमंत्री की अपनी कुर्सी रामलला के चरणों में चढ़ा दी थी। उन्होंने कहा कि यूपी से गुंडाराज अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

अब कोई गुंडा-माफिया किसी की जमीन, दुकान या मकान पर कब्जा नहीं कर सकता है। गुंडों की जमीन पर गरीबों के मकान बनाने की शुरुआत प्रयागराज से हो चुकी है। गुंडों की राजनीति करने वालों को या तो राजनीति छोड़नी पड़ेगी या सन्यास लेना पड़ेगा।

डिप्टी सीएम मौर्या, सोमवार को बदायूं में जन विश्वास यात्रा को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि सपा का इत्र बनाने वाले के घर से 280 करोड़ रुपये केवल एक तहखाने से मिल रहा है । ऐसी भ्रष्ट सपा को सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में इनको भ्रष्टाचार का सपना भी न आये।

सपा पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए मौर्या ने कहा कि शत्रु के मरने पर अंतिम विदाई दी जाती है, लेकिन वोट बैंक के नाराजगी के भय से सपा ने यह शिष्टाचार भी नहीं निभाया। तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सपा ने कांवर यात्रा में शिवभक्तों पर लाठी चलवायी। ऐसी तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सपा को सजा मिलनी चाहिए।

मिट गए भारत को इस्लाम में बदलने वाले : सीएम योगी

जबकि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना से हिन्दू-मुसलमान मे भेद किये बिना सबको अनाज, किसान सम्मान निधि दे रही  है। उन्होंने कहा मुंगेरीलाल की तरह सत्ता का सपना देख रही सपा का 2022 के चुनाव में भी सूपड़ा साफ होगा और भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी।

Related Post

A grand view in Kashi on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर काशी में भव्य नजारा, मंगला आरती के बाद निकली अखाड़ों की शोभायात्रा

Posted by - February 26, 2025 0
वाराणसी। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के पावन अवसर पर काशी में बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का अपार…
AK Sharma

राम भारत की आत्मा में बसते हैं, 22 जनवरी को दीपक जलाकर करेंगे भगवान का पूजन: एके शर्मा

Posted by - January 19, 2024 0
मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज मऊ में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचकर जनपद…

महाराष्ट्र: एनसीपी ने जारी की विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची

Posted by - October 5, 2019 0
महाराष्ट्र। एनसीपी ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार यानी आज स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस 40…

कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी आज कांग्रेस में होंगे शामिल

Posted by - September 28, 2021 0
नई दिल्ली। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआइ नेता कन्हैया कुमार और निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी मंगलवार को कांग्रेस…