Rahul Dravid ने किया भारत के हेड कोच पद के लिए आवेदन

533 0

नई दिल्ली। भारतीय टीम के चीफ कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल अब खत्म होने के करीब है। टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के बाद रवि शास्त्री भारतीय टीम के कोच पद पर नहीं रहेंगे। इस बीच अटकलें लग रही हैं कि भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के नए चीफ कोच हो सकते हैं।

इन अटकलों को सही साबित करते हुए द्रविड़ ने भी एक कदम आगे बढ़ा दिया है उन्होंने BCCI को इस पद के लिए अपना आवेदन दिया है। मंगलवार को मुख्य कोच पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि थी। BCCI से जानकारी मिली है कि भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ अपना आवेदन दिया है।

बता दें कि, BCCI ने भारतीय टीम में कई सपॉर्ट स्टाफ के सदस्यों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे। इनमें चीफ कोच के पद के साथ-साथ बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच के अलावा एनसीए के लिए खेल विज्ञान के हेड के तौर पर भी आवेदन मांगे गए हैं। फिलहाल राहुल नेशनल क्रिकेट अकैडमी एनसीए को अध्यक्ष हैं।

भारतीय टीम के चीफ कोच की नियुक्ति BCCI की विशेष क्रिकेट सलाहकार समिति करेगी, BCCI बाद में इस समिति की घोषणा करेगा। राहुल द्रविड़ के बतौर कोच के रूप में अनुभव की बात करें तो वह भारतीय क्रिकेट में अंडर-19 और भारत A टीम के कोच रह चुके हैं। उनकी कोचिंग में भारतीय अंडर 19 टीम ने साल 2018 में भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा वह आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स समेत कुछ टीमों को बतौर कोच अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Posted by - April 3, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात…
CM Dhami

भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा की नामांकन रैली में पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह

Posted by - May 1, 2024 0
नई दिल्ली। दिल्ली में 25 मई को होने वाले छठे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29…