J&K: पुलवामा के 40 शहीदों को अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, CRPF कैंप में गुजारी रात

1875 0

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को 2019 पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी स्मारक पर माल्यार्पण किया और 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि, तीन दिन के दौरे पर जम्मू पहुंचे गृहमंत्री ने सोमवार की रात CRPF कैंप में ही गुजारी। साथ ही, अमित शाह ने कल कहा था कि, वो यहां कश्मीर के युवाओं से सीधे तौर पर बात करने आए हैं। गौरतलब है कि, 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने CRPF के एक काफिले पर हमला किया था, जिसमें 40 सैनिक शहीद हो गए थे।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र जेवन में स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पुलिस शहादत दिवस के मौके पर कहा था, कई मस्जिदों से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का आह्वान किया जा रहा है, जो सराहनीय कदम है। प्रदेश में डर का माहौल पैदा करने वालों से निपटने में टेक्नोलॉजी का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाएगा।

दरअसल, श्रीनगर में अपने 38 मिनट लंबे भाषण की शुरुआत करने से पहले अमित शाह ने मंच पर लगे बुलेट प्रूफ शील्ड को हटवा दिया। इस दौरान, उन्होंने लोगों से कहा कि, वो उनके साथ “मन की बात” करना पसंद करते हैं। श्रीनगर के आयोजित हुए इस कार्यक्रम के बाद अमित शाह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पुलवामा जिले के लेथपोरा में CRPF के जवानों के बीच पहुंचे और वहां उनके साथ भोजन किया।

Related Post

Haryana Electricity Vibhag

‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम ने अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम किए प्रारंभ

Posted by - April 23, 2024 0
चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (Haryana Electricity Nigam) उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के…

सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंची बिटकॉइन की कीमम, 24 घंटे में 3% से ज्यादा का आया उछाल

Posted by - October 15, 2021 0
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत शुक्रवार को 60,000 डॉलर के पार पहुंच गई। 6 महीने…
CM Dhami

पंडित गोविंद बल्लभ पंत का देश के विकास योगदान हमेशा याद रहेगा : धामी

Posted by - September 10, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्म जयंती पर भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा…