राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ की बैठक, कई मुद्दों पर की चर्चा

1805 0

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने आज दिल्ली में गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर बैठक की। जानकारी के मुताबिक बैठक में कई बड़े नेताओं ने हार्दिक पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर कड़ा विरोध जताया। खास बात ये रही की संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रभारी रघु शर्मा के साथ राहुल गांधी ने सभी नेताओं से इक्कठे चर्चा के अलावा सभी नेताओं से एक-एक करके भी मुलाकात की। एक-एक करके मुलाकात में उन्होंने सभी नेताओं की राय ली।

जानकारी के मुताबिक, कई वरिष्ठ नेताओं ने हार्दिक पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर अपना विरोध दर्ज कराया। कुछ नेताओं ने यह भी इशारा कर दिया कि अगर हार्दिक को कमान मिलता है तो वो पार्टी भी छोड़ सकते हैं। इन वरिष्ठ नेताओं का तर्क है कि हार्दिक की उम्र अभी काफी कम है।

बैठक में नेताओं ने बताया कि उन्हें बहुत अनुभव भी नहीं है और सबसे ज़्यादा बड़ी बात की हार्दिक अभी तक एक जाति विशेष यानी केवल पटेलों के ही नेता के तौर पर जाने जाते हैं जो पार्टी के खिलाफ जा सकता है।

वहीं वरिष्ठ नेताओं के रूख को देखते हुए हार्दिक पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की गुंजाइश कम है लिहाज़ा अब दूसरे नामों पर विचार किया जा रहा है। साथ ही एक प्रदेश अध्यक्ष के नीचे कुछ उपाध्यक्ष भी बनाए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी के साथ इस बैठक में गुजरात कांग्रेस के तमाम दूसरे नेताओं के साथ हार्दिक पटेल और जिगनेश मेवानी भी मौजूद थे। हालांकि, ये दोनों बैठक से दोपहर में हीं निकल गए थे क्योंकि दोनों को कन्हैया कुमार के साथ प्रचार के लिए बिहार रवाना होना था।

Related Post

स्मृति ईरानी का तंज

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए महत्व नहीं रखती अमेठी की जनता -स्मृति ईरानी

Posted by - May 3, 2019 0
अमेठी। बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने शुक्रवार यानी आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि…

भाजपा ने जारी किया वादों से भरा घोषणा पत्र,छात्राओं को स्कूटी,हर साल 10 लाख रोजगार का भी वादा

Posted by - November 17, 2018 0
भोपाल।भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दो घोषणा पत्र जारी किए हैं-‘समृद्ध मध्यप्रदेश दृष्टि पत्र’ और दूसरा ‘नारी शक्ति…
cm dhami

धामी सरकार प्रधानमत्री के ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण का करेगी भव्य आयोजन

Posted by - April 29, 2023 0
देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ”मन की बात” (Mann ki Baat) कार्यक्रम का 30 अप्रैल (रविवार)…