राहुल गांधी ने वाल्मीकि जयंती पर दी बधाई, कहा- उनके संदेश पर हो रहा हमला

584 0

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को वाल्मीकि जयंती की बधाई दी और कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने देश को एक जीवन जीने का तरीका सिखाया है। भारतीय समाज में उनका योगदान अमूल्य है।

राहुल ने कहा कि वाल्मीकि जी का संदेश प्यार और भाईचारे का था। आज जब हम भारत को देखते हैं तो उनके संदेश पर हमला होता हुआ दिखता है। हमारा संविधान वाल्मीकि जी की विचारधारा का संविधान है। उन्होंने इस दौरान वाल्मीकि जयंती पर ‘शोभा यात्रा’ को झंडी दिखाकर रवाना किया।

वहीं इस मौके पर राहुल गांधी ने बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुल 10-15 लोग देश चला रहे हैं।  वह बोले कि वाल्मीकि समाज पर अत्याचार हो रहा है उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। यह हर कोई देख सकता है।

राहुल ने कहा कि भारत के लोगों ने संविधान में वाल्मीकि द्वारा प्रचारित विचारधारा का इस्तेमाल किया। आज हम उनकी विचारधारा और गरीब दलित भाइयों और बहनों पर हमले देखते हैं। इसे हर कोई देख सकता है। पूरा देश जानता है कि दलितों और कमजोरों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मैं दलित भाइयों और बहनों को एक संदेश देना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी इन हमलों को रोकेगी। जितना वो देश को तोड़ेंगे उतना ही हम देश को जोड़ेंगे। जितना वे नफरत फैलाएंगे, हम उतना ही प्यार और भाईचारे की बात करेंगे।

बता दें कि महर्षि वाल्मीकि ने ही पवित्र रामायण की रचना की थी और इसलिए ही वाल्मीकि जयंती का विशेष महत्व है। हर साल की तरह इस साल भी अश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन मनाया जा रहा है। वाल्मीकि जयंती केवल वाल्मीकि समाज में ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज के लिए महत्व रखती है। इस बार वाल्मीकि जयंती 20 अक्टूबर यानी आज मनाई जा रही है।

Related Post

ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश से राज्यसभा में जाएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, एलान जल्द

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से कांग्रेस पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा में भेजने का फैसला कर लिया है। पार्टी…
CM Dhami

सीएम धामी ने स्वच्छता दूतों को ‘स्वच्छता गौरव सम्मान’ से किया सम्मानित

Posted by - September 27, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास स्थित, मुख्य सेवक सदन में सेवा पखवाड़ा 2022 के तहत…
Twitter

ट्विटर पर लगा बधाइयों का तांता, सीएम योगी दिन भर टॉप ट्रेंडिंग में रहे शामिल

Posted by - June 6, 2022 0
गोरखपुर/लखनऊ: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत बड़ी संख्या में राजनीतिज्ञों व समाज के विविध…
हवाई यात्रियों को खुशखबरी

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार ने दी उड़ान के दौरान WiFi सेवा को मंजूरी

Posted by - March 2, 2020 0
बिजनेस डेस्क। केंद्र सरकार ने भारत के उन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी लाई है, जो हवाई उड़ानों के द्वारा…