शिल्पा शेट्टी का नया हेयरस्टाइल वायरल, अभिनेत्री ने मुंडवाया आधा सिर

687 0

नई दिल्ली। अपनी फिटनेस को लेकर शिल्पा शेट्टी चर्चा में बनी रहती है। आए दिन एक्ट्रेस अपने वर्कआउट के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर  करती रहती हैं। शिल्पा ने इस बार जो अपना वर्कआउट सेशन वीडियो शेयर किया है, वह काफी दिलचस्प है। इस वीडियो में वे जिम में एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के शुरुआत में शिल्पा शेट्टी बैकसाइड से अपने बालों को बांधती नजर आती हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी ने अपने सिर के पीछे बालों के निचले हिस्से की कटिंग करवाई है, जो कि थोड़ी यूनिक है।

इस बार वह अपने नए ‘अंडरकट बज़’ हेयरकट को लेकर चर्या में हैं। शिल्पा ने अपने नए हेयरकट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और साथ में एक बेहद स्ट्रॉन्ग मेसेज लिखा है और बताया है कि इस हेयरकट को करवाने के लिए उन्हें बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी।

शिल्पा शेट्टी की यूनिक हेयरस्टाइल

शिल्पा शेट्टी का यह यूनिक हेयरस्टाइल काफी अलग है, जिसे देखने के बाद फैन्स हैरान हैं। इस हेयरस्टाइल को उन्होंने अंडरकट बज कट नाम दिया है। उनके मुताबिक, यह हेयरस्टाइल उन्हें जीवंत महसूस करा रहा है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी बेहद खुश लग रही हैं और काफी एंजॉय करके वर्कआउट कर रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां कुछ लोग शिल्पा के गट्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोग कमेंट सेक्शन में शिल्पा के इस न्यू हेयरस्टाइल का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यूजर ने जमकर किये कमेंट

शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘लगता है सदमा लग गया है’, तो एक ने लिखा है, ‘यह अच्छा नहीं लग रहा’। वहीं कुछ एक्ट्रेस से राज कुंद्रा के बारे में भी पूछते नजर आए। शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पोस्ट को बॉलीवुड सेलेब्स भी लाइक कर रहे हैं। गौरतलब है कि राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी केस में नाम आने के बाद शिल्पा लाइमलाइट में आ गई हैं।

Related Post

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत के बिना ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ का सीक्वल संभव नहीं

Posted by - June 18, 2020 0
  मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार अरूण पांडेय का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत के बिना एमएस धोनी : द अनटोल्ड…

‘बींदणी’ दीपिका सिंह आज हुई इतने साल की, फैमली के साथ यहां मनाया अपना Birthday

Posted by - July 26, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। दिया और बाती’ सीरियल में आईं एक्ट्रेस दीपिका सिंह 26 जुलाई यानी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही…
अभिनेता प्रकाश राज

कन्हैया के चुनाव लड़ने से चौकीदार की सेना क्यों तड़प रही है – अभिनेता प्रकाश राज

Posted by - April 26, 2019 0
बेगूसराय। कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय से चुनाव मैदान में हैं और BJP के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह से टक्कर…
कैटरीना कैफ

बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ सुपरहीरो का किरदार निभाती आ सकती हैं नजर

Posted by - March 31, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ सिल्वर स्क्रीन पर सुपरहीरो का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। कैटरीना…