एनएसजी के 37वें स्थापना दिवस पर अमित शाह ने दी बधाई, कहा- भारत को गर्व है

609 0

नई दिल्ली देश में हर साल 16 अक्टूबर को एनएसजी का स्थापना दिवस मनाया जाता है। आज शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) बल के 37वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। अमित शाह ने कहा कि यह आतंकवाद के सभी पहलुओं से निपटने के लिए एक विश्व स्तरीय प्रशिक्षित बल है और देश को अपने सैनिकों पर गर्व है।

गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘हमारे बहादुर एनएसजी कर्मियों को उनके 37वें स्थापना दिवस पर बधाई। एनएसजी आतंकवाद के सभी पहलुओं से निपटने के लिए एक विश्व स्तरीय प्रशिक्षित बल है। इस बल ने अपने आदर्श वाक्य ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भारत को एनएसजी ब्लैक कैट्स पर गर्व है।’

एनएसजी को केवल असाधारण परिस्थितियों में तैनात किया जाता है। एसएजी में राज्य पुलिस बलों या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों का समावेश होता है। इसके देश में छह परिचालन केंद्र हैं, जिसमें सातवें की योजना पठानकोट में है। एनएसजी आतंकवादी हमलों, बंधकों को छुड़ाने और अपहरण जैसी विभिन्न उच्च दबाव वाली स्थितियों से निपटने में सक्षम है।

बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, एनएसजी की स्थापना 1984 में हुई थी। तब केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक विशेष आतंकवाद-रोधी बल बनाने का निर्णय लिया था, जो आतंकवाद सभी पहलुओं से निपटने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित हो। इसका उपयोग सिर्फ असाधारण स्थितियों में ही किया जाता है। इस साल एनएसजी की स्थापना की 37वीं वर्षगांठ है। एनएसजी को ब्लैक कैट्स के नाम से भी जाना जाता है।

2020 से पहले एनएसजी देश में वीआईपी सुरक्षा को भी संभालती थी, लेकिन केंद्र सरकार ने उसे वीआईपी सुरक्षा से हटाने का फैसला किया था। इस कदम के पीछे का कारण यह बताया गया कि एनएसजी को आतंकवाद निरोधी अपने मूल दायित्वों पर फोकस करने की जरूरत है। बता दें कि इस बल का जब गठन हुआ था तब इसके मूल कामों में वीआईपी सुरक्षा शामिल नहीं थी।

ब्लैक कैट्स ने 2008 में 26/11 के मुंबई हमलों के दौरान ‘ऑपरेशन ब्लैक टॉरनेडो’ के जरिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एनएसजी कमांडो ने नरीमन हाउस, ताजमहल पैलेस होटल और ओबेराय ट्राइडेंट होटल पर अन्य बलों के कर्मियों के साथ समन्वय करते हुए सभी आतंकवादियों को मार गिराया था।

Related Post

yogi cabinet

यूपी कैबिनेट निर्णय : बहराइच के आपदा प्रभावित 136 परिवारों का होगा सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास

Posted by - January 29, 2026 0
लखनऊ। बहराइच (Bahraich) जनपद के राजस्व ग्राम भरथापुर के आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए योगी…
राहुल गांधी

‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान पर राहुल ने बिना शर्त सुप्रीम कोर्ट में मांगी माफी

Posted by - May 8, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में ‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान पर बिना शर्त माफी मांगी…
ARMY CHIEF

आर्मी चीफ नरवणे ने किया बंगबंधु म्यूजियम का दौरा, बांग्लादेश के संस्थापक को दी श्रद्धांजलि

Posted by - April 9, 2021 0
बांग्लादेश। थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे (Army chief Gen MM Naravane) ने शुक्रवार को बंगबंधु स्मृति संग्रहालय (Bangabandhu…
Bhagwati Singh

स्वर्गीय भगवती सिंह का पार्थिव शरीर कोरोना संक्रमित, KGMU ने कहा- अंतिम संस्कार किया जाएगा

Posted by - April 5, 2021 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद स्वर्गीय भगवती सिंह (Bhagwati Singh) के पर्थिक शरीर को कोरोना संक्रमित…