पीएम मोदी ने विजया राजे सिंधिया को दी श्रद्धांजलि, कहा- वह निडर और दयालु थीं

600 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विजया राजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विजया राजे सिंधिया का नाता ग्वालियर राजघराने से था और वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थीं। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजमाता विजया राजे सिंधिया जी का जीवन पूरी तरह से जन सेवा के लिए समर्पित था।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजया राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, राजमाता विजया राजे सिंधिया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनका जीवन पूरी तरह से जन सेवा के लिए समर्पित था। वह निडर और दयालु थीं। अगर भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी के रूप में उभरी है जिस पर लोगों को भरोसा है, तो इसका कारण यह है कि हमारे पास राजमाता जी जैसे दिग्गज थे। जिन्होंने लोगों के बीच काम किया और पार्टी को मजबूत किया।

बता दें कि विजया राजे सिंधिया का जन्म 1919 में हुआ था और वह जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी में काफी सक्रिय रहीं। उनकी बेटियां वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं। वहीं पोते ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

पीएम मोदी ने देवी कालरात्रि का मांगा आशीर्वाद

वहीं नवरात्रि के सातवें दिन के मौके पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देवी कालरात्रि का आशीर्वाद मांगा और आशा व्यक्त की कि उनका आशीर्वाद हर किसी के जीवन में सारी बाधाओं को दूर कर सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लाएगा। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मां कालरात्रि से प्रार्थना है कि सारी बाधाओं को दूर कर वे हर किसी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं।

 

Related Post

Pharma

यूपी बनेगा फार्मा का हब, योगी सरकार ला रही नई फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री पॉलिसी-2023

Posted by - June 15, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को फार्मा (Pharma) के क्षेत्र में हब बनाने के प्रयास में जुटी योगी सरकार (Yogi Government) जल्द…
priyanka gandhi

फडणवीस का रेमडेसिविर की जमाखोरी करना मानवता के खिलाफ अपराध: प्रियंका गांधी

Posted by - April 19, 2021 0
नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने महाराष्ट्र में एक फार्मा कंपनी के निदेशक से पूछताछ से…

भारत की दूसरी श्रेणी की टीम की मेजबानी करना अपमानजनक’, पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज ने कह दी यह बड़ी बात

Posted by - July 2, 2021 0
13 जुलाई से श्री लंका और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।…