किसी भी कार्य को अच्छे मन से किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है : राठौर

784 0

शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, अध्यक्ष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  जेपीएस राठौर (JPS Rathore) ने अपने पैतृक गांव मोहनपुर में हाईटेक पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर किसी भी कार्य को अच्छे मन से किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।

श्री राठौर  (JPS Rathore) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंत्योदय की सिद्धांत पर काम कर रही है। सरकार का मकसद है कि निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी लाभ मिले। इसी मकसद से गांव गांव में पंचायत भवन बनाए जा रहे हैं जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में आने वाली परेशानियां आसानी से दूर हो जाएंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार ने गांव गरीब तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। इसके साथ ही प्रदेश में अमन चैन कायम करने के लिए बड़े-बड़े अपराधियों और माफियाओं को जेल की सीखचों के पीछे पहुंचाया गया तथा उनकी पाप की कमाई को सरकार ने जप्त भी किया है।

सीएम योगी ने जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दिये निर्देश

सांसद अरुण सागर ने केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि उज्जवला योजना के तहत हर गरीब के घर में गैस चूल्हा और सिलेंडर पहुंचाया गया है। साथ ही स्किल डेवलपमेंट के तहत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

कार्यक्रम में विधायक मानवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष हर प्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता,  रामबरन सिंह चंदेल, महामंत्री अंशुल सिंह चौहान, जिला मंत्री सौरभ सोमवंशी, ब्लाक प्रमुख मुनेश्वर सिंह समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Related Post

सेरा सेनिटरी लिमिटेड व प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड गैलरी का हुआ शुभारम्भ

सेरा सेनिटरी लिमिटेड व प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड गैलरी का हुआ शुभारम्भ

Posted by - March 2, 2021 0
मोहनलालगंज कस्बे में स्थित यूपी एसबेस्टस लिमिटेड परिसर में सोमवार को उपल सुपरसेन्टर के अन्तर्गत सेरा सेनिटरी लिमिटेड व प्रिज्म…
Atal Residential Schools

सीएम योगी के प्रयासों से AI-Drone सीख रहे श्रमिकों के बच्चे, ISRO भी कर रहा प्रतिभाओं को सलाम

Posted by - May 24, 2025 0
लखनऊ। जो बच्चे कभी स्कूल तक नहीं पहुंच पाते थे, आज वे ISRO के वैज्ञानिकों के सामने अपनी टेक्नोलॉजी पेश…
keshav prasad maurya

ममता के खिलाफ केशव मौर्य का हल्ला बोले, कमल-कमल और मोदी-मोदी गुनगुना रही है जनता

Posted by - March 7, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (keshav prasad maurya) पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह और…