अब अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों की घुसपैठ, भारतीय जवानों ने रोका

628 0

नई दिल्ली। लेह में लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच अब अरुणाचल प्रदेश में भी भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आ गए। कुछ घंटे तक सैनिक आमने-सामने रहे। माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन किसी भी तरह से झड़प या नुकसान की बात सामने नहीं आई है। कमांडर स्तर की बातचीत के बाद ये मसला सुलझा लिया गया। झड़प की ये घटना पिछले सप्ताह हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के यांगत्से के करीब तवांग सेक्टर में पिछले हफ्ते भारतीय सैनिकों ने चीन के करीब दो सौ सैनिकों को रोक दिया था।  भारतीय सैनिकों की परसेप्शन के मुताबिक ये चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में घुस आए थे। इसके बाद चीनी सैनिकों  को हिरासत में लिए जाने के संबंध में सवाल मिलने लगे।

रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारत-चीन सीमा का औपचारिक रूप से सीमांकन नहीं किया गया है। दोनों देशों की सीमा रेखा परसेप्शन पर आधारित है और परसेप्शन में अंतर है।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक दोनों देश अपनी-अपनी धारणा के मुताबिक गश्ती करते हैं। दोनों देशों के बीच किसी तरह की असहमति या टकराव का प्रोटोकॉल के मुताबिक शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाता है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक घटना पिछले हफ्ते की है। सीमा पर शांति व्यवस्था कायम है।

उत्तराखंड में भी घुसपैठ

गौरतलब है कि उत्तराखंड के बाराहोती में चीन के करीब सौ सैनिक सीमा रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे। 30 अगस्त को भारतीय सीमा में करीब पांच किलोमीटर अंदर तक आने के बाद चीनी सैनिक वापस लौट गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा क्षेत्र से वापस लौटने के पहले इलाके में एक पुल को भी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, इस खबर को सुरक्षा एजेंसियों ने खारिज कर दिया था।

पिछले साल हुई थी झड़प

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में पिछले साल अप्रैल से ही तनातनी चल रही है। डेढ़ साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी तनाव जारी है। दोनों देशों के बीच गतिरोध दूर करने के लिए सैन्य स्तर की बातचीत जारी है तो साथ ही चीन की ओर से उकसावे वाली कार्रवाई भी। चीन एलएसी पर लगातार अपने सैनिकों की तादाद बढ़ा रहा है।

 

Related Post

Chandrashekhar Upadhyay

रामपुर तिराहे का बलिदानी-स्मारक मेरे लिए एक मंदिर है : चंद्रशेखर उपाध्याय

Posted by - October 2, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सलाहकार चंद्रशेखर पंडित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (Chandrashekhar Upadhyay) ने 2 अक्टूबर को…
Vijay Sharma

Chhattisgarh Assembly Budget: सभी ग्राम पंचायतों में एक एकड़ में बनाएं जाएंगे अमृत सरोवर

Posted by - February 20, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट (Chhattisgarh Assembly Budget) सत्र के 11वें दिन मंगलवार को गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग…
ATS MAHARASTRA

एंटीलिया केस : एटीएस ने दी जानकारी, सचिन वाजे ने अपने ऊपर लगे आरोप को नकारा

Posted by - March 23, 2021 0
महाराष्ट्र । एंटीलिया केस  (Antilia Case) मामले में महाराष्ट्र एटीएस (ATS) ने मंगलवार को मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने…
नेशनल ज्योग्राफिक चैनल

कोविड-19 : नेशनल ज्योग्राफिक चैनल विशेष शो ‘वन वर्ल्ड : टुगेदर ऐट होम’ रविवार को

Posted by - April 18, 2020 0
नई दिल्ली। नेशनल ज्योग्राफिक चैनल पर कोविड-19 महामारी के रोकथाम के लिए अथक काम में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के साहसपू्र्ण…
Anand Bardhan

ग्रीन बिल्डिंग का कार्य अगले 6 माह में पूर्ण किया जाए: मुख्य सचिव

Posted by - November 25, 2025 0
देहरादून:  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की उच्च स्तरीय…