महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में कोरोना बेकाबू, 61 गांवों में लगा सख्त लॉकडाउन

496 0

पुणे। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस पर अभी काबू नहीं हो पाया है। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे से करीब 122 किलोमीटर दूर अहमदनगर जिले के 61 गांवों में सोमवार से 13 अक्टूबर तक सख्त लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

महाराष्ट्र के अहमदनगर के जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने बताया कि ये गांव अकोले, करजत, कोपरगांव, नेवासा, पारनेर, पाथरडी, रहाटा, संगमनेर, शेवगांव, श्रीगोंडा और श्रीरामपुर तहसील में लॉकडाउन लगाया गया है। उन्होंने अपने आदेश में कहा, जिले में रोजाना 500-800 मामले देखे जा रहे हैं और पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से अधिक है। इसलिए, 10 से अधिक एक्टिव मामलों वाले गांवों में एहतियाती उपायों को लागू करने के निर्देश जारी किए गए थे। चूंकि प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा था, इसलिए हमने जिले के 11 तहसीलों के 61 गांवों में सख्त प्रतिबंध लगाए हैं।

आदेश के अनुसार, मेडिकल स्टोर, क्लीनिक और डायग्नोस्टिक लैब जैसे आवश्यक चीजों को छोड़कर सभी दुकानें 4 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक बंद रहेंगी, जबकि इन गांवों में 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है और साथ ही प्रवेश और निकास पर प्रतिबंध भी लगा दिए गए हैं।

बता दें कि आदेश में आगे कहा गया है कि इमरजेंसी सेवाओं, कृषि उपज के परिवहन और अन्य आवश्यक सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। किराने की दुकानों को सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच काम करने की अनुमति दी गई है। इस अवधि के दौरान सभी धार्मिक स्थल और स्कूल बंद रहेंगे।

 

Related Post

इंदौर की घटना से व्यथित मशहूर शायर राहत इंदौरी

इंदौर की घटना से व्यथित मशहूर शायर राहत इंदौरी, बोले- शहर को किसकी नज़र लगी?

Posted by - April 2, 2020 0
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर हमले से मशहूर शायर राहत इंदौरी काफी दुखी हैं।…

दिल्ली प्रदूषण पर हाहाकार : संसदीय समिति की बैठक में नहीं पहुंचे सांसद-अधिकारी

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर भले ही पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन…
क्लीन हैण्ड जेल

CSIR-NBRI ने हर्बल सैनिटाइजर ‘क्लीन हैण्ड जेल’ की प्रौद्योगिकी हस्तांतरित की

Posted by - March 21, 2020 0
लखनऊ। CSIR-NBRI ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीएसआईआर एरोमा मिशन के तहत कोरोना वायरस…